KL Rahul Birthday: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का 18 अप्रैल को जन्मदिन होता है। इस समय वो आईपीएल में खेल रहे हैं। बुधवार को टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ में मैच खेलवा है। ऐसे राहुल पूरी टीम के साथ इस समय लखनऊ में ही हैं और यहीं उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।
इस खिलाड़ी ने अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और पत्नी अथिया शेट्टी के साथ जन्मदिन मनाया। आधी रात को उन्होंने पत्नी अथिया शेट्टी के साथ केट काटा और जन्मदिन की शुरुआत की। राहुल को इस खास मौके पर अपने ससुराल से भी खास बधाई मिली।
राहुल ने पत्नी अथिया शेट्टी के साथ मनाया जन्मदिन
सोशल मीडिया पर केएल राहुल की कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो होटल रूम में जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले और सफेद रंद की टी शर्ट पहनी हुई थी। वहीं उनके साथ अथिया भी इसी रंग के कपड़ों में नजर आई। राहुल ने केक काटा और फिर अपने साथी खिलाड़ियों को भी खिलाया। राहुल को क्रिकेट जगत से तो शुभकामनाएं मिल ही रही हैं साथ ही साथ उन्हें अपने ससुराल से बधाई मिली।
सुनील शेट्टी ने राहुल को दी बधाई
अथिया शेट्टी के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने दामाद को प्यार भरे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने केएल राहुल और अथिया की शादी की तस्वीर शेयर की जिसमें वो लखनऊ के कप्तान को टीका लगाते हुए नजर आए। सुनील ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको हमारी जिंदगी में पाकर हम खुश हैं। जन्मदिन मुबारक बाबा।’ राहुल ने इस तस्वीर पर दिल का इमोजी कमेंट किया। अथिया शेट्टी के भाई आहान शेट्टी ने भी अपनी और राहुल की तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर पर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक मेरे भाई’।
पंजाब के खिलाफ लखनऊ ने बनाए थे 74 रन
राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें तीन में जीत मिली है। टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को मात दी थी। पंजाब के खिलाफ केएल राहुल ने 74 रन बनाए थे। राहुल की नजर अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताने पर है.