इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)से पहले मिचेल मार्श को अपने साथ जोड़ने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने भारी भरकम रकम खर्च की थी। दिसंबर 2023 में हुए ऑक्शन में कोलकाता ने उन्हें अपने साथ 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, स्टार्क का प्रदर्शन उनको मिली रकम के हिसाब से नहीं रही। उन्होंने खूब रन लुटाए हैं।

बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के पिछले मैच में नहीं खेला था। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 29 अप्रैल को हुए मैच में उनकी वापसी हुई। पृथ्वी शॉ ने उन्हें पहली 3 गेंद पर 3 चौके लगाए। यह मैच की पहली 3 गेंदें थीं। इस दौरान उन्होंने एक वाइड भी की। पहले ओवर में ही उन्होंने 15 रन लुटाए।

मैक्गर्क ने आउट होने से पहले एक छक्का और चौका जड़ा

स्टार्क के अगले ओवर में 12 रन बने। हालांकि, इस ओवर में उन्हें विकेट भी मिला। उन्होंने फॉर्म में चल रहे जैक फेजर मैक्गर्क को पवेलियन भेजा। हालांकि, मैक्गर्क ने आउट होने से पहले एक छक्का और चौका जड़ा। उन्होंने 7 गेंद पर 1चौके और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.43 का रहा।

स्टार्क ने पावरप्ले में काफी साधारण गेंदबाजी की

मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में काफी साधारण गेंदबाजी की है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में ही 4 चौके और 1 छक्का दे दिया। उन्होंने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 18 ओवर किए हैं। उन्होंने 11.11 की इकॉनमी से 200 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 14.30 की रही।