KKR IPL Team 2025 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। वहीं ऑक्शन में उन्होंने 15 खिलाड़ी खरीदे। टीम ने पहले दिन 7 और दूसरे दिन 8 खिलाड़ी खरीदे। टीम ने एक बार फिर ऑक्शन में रिकॉर्ड बोली लगाई और अपने खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को अपने साथ जोड़ा जिन्हें रिटेन नहीं किया गया था। अय्यर को टीम ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को भी खरीदा।
टीम कई ऐसे खिलाड़ियों पर बोली लगाई जो की शुरुआत में नहीं बिके थे। ऐसे खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे और उमरान मलिक जैसे नाम शामिल है। मोइन अली और स्पेंसर जॉनसन और रोमन पावेल के तौर पर टीम ने अपने लिए कुछ अनुभवी और विदेशी खिलाड़ी भी चुने हैं।
खिलाड़ी | रकम | देश |
रिंकू सिंह | 13 करोड़ | भारत |
वरुण चक्रवर्ती | 12 करोड़ | भारत |
सुनील नरेन | 12 करोड़ | वेस्टइंडीज |
आंद्रे रसेल | 12 करोड़ | वेस्टइंडीज |
हर्षित राणा | चार करोड़ | भारत |
रमनदीप सिंह | चार करोड़ | भारत |
क्विंटन डिकॉक | 3.69 करोड़ | साउथ अफ्रीका |
रहमानुल्लाह गुरबाज | दो करोड़ | अफगानिस्तान |
वेंकटेश अय्यर | 23.75 करोड़ | भारत |
अंगकृष रघुवंशी | 3 करोड़ | भारत |
एनरिक नॉर्खिया | 6.5 करोड़ | साउथ अफ्रीका |
वैभव अरोड़ा | 1.80 करोड़ | भारत |
मयंक मार्कंडे | 30 लाख | भारत |
रोवमैन पॉवेल | 1.50 करोड़ रुपए | वेस्टइंडीज |
स्पेंसर जॉनसन | 2.80 करोड़ | ऑस्ट्रेलिया |
मनीष पांडे | 75 लाख | भारत |
उमरान मलिक | 75 लाख | भारत |
अनुकूल रॉय | 40 लाख | भारत |
मोइन अली | 2 करोड़ | इंग्लैंड |
अजिंक्य रहाणे | 1.5 करोड़ | भारत |
लवनीत सिसोदिया | 30 लाख | भारत |