भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और किम शर्मा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। बी-टाउन में दोनों के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की है जिमसें वे पेस के साथ काफी क्लोज नजर आ रही हैं।
वहीं इस फोटो पर कोई लिखित कैप्शन तो नहीं है लेकिन इमोजी कैप्शन जरूर है। एक्ट्रेस ने अपने और पेस के इस फोटो पर कपल किस का इमोजी शेयर किया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किम की तरफ से उनके और भारतीय टेनिस स्टार के रिलेशनशिप को लेकर कंफर्मेशन है।
दरअसल, किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ जो रोमांटिक तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों ही बेहद सुंदर लग रहे हैं। इस दौरान किम ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है, वहीं लिएंडर ब्लू कलर के कैजुअल आउटफिट में हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर कई रिएक्शन दे रहे हैं। कोई दोनों को कपल बता रहा है तो कोई बधाइयां दे रहा है।
अगर दोनों स्टार्स के पुराने अफेयर्स की बात करें तो किम शर्मा इससे पहले हर्षवर्धन राणे और युवराज सिंह को डेट कर चुकी हैं। वहीं लिएंडर पेस के अफेयर्स की भी काफी चर्चाएं रही हैं। उनकी गर्ल्फ्रेंड की लिस्ट में महिमा चौधरी से लेकर संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई तक का नाम शामिल है।
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने तो पेस को लेकर एक बयान भी दिया था और कहा था कि, वे एक अच्छे प्लेयर जरूर हैं लेकिन अच्छे इंसान नहीं। इसके अलावा रिया पिल्लई के साथ भी उनका रिश्ता खुशी-खुशी नहीं खत्म हुआ था।

महिमा चौधरी के बाद लिएंडर पेस साल 2005 में रिया पिल्लई के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थे। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अयाना है, लेकिन चीजें इन दोनों के बीच भी ज्यादा समय तक ठीक नहीं रहीं। साल 2014 में रिया ने पेस के खिलाफ लोकल कोर्ट में उनकी चीजें कब्जाने को लेकर केस कर दिया था।
गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई में गोवा के सुंदर नजारों के बीच इन दोनों स्टार्स की तस्वीरें सामने आई थीं। किम शर्मा और लिएंडर पेस को इन तस्वीरों में काफी नजदीक होते और हॉट अंदाज में देखा गया था।