भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात देते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। किवी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। टॉम लाथम ने 52 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने 64 रन बनाए।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर को एक सफलता मिली। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) के बेहतरीन शतकों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 337 रन बनाए।

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 138 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित दो छक्के लगाए। वहीं कोहली ने 106 गेंदें खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिलने ने दो-दो विकेट लिए।

[matchcode-to-post id=”innz10292017184505″]

आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 15 रन की दरकार। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर डबल। सैंटनर चौथी बॉल पर कैच आउट। पांचवीं गेंद पर सिंगल। छठी बॉल पर चौका और इसी के साथ भारत ने मुकाबला 6 रन से जीत सीरीज अपने नाम की।

-47.4 ओवर में न्यूजीलैंड को लेथम के रूप में बड़ा झटका लगा। भारत को छठी सफलता। बुमराह ने लेथम को रन आउट किया। मैच रोमांचक मोड़ पर है। लेथम 65 रन बनाकर आउट हुए।

भुवनेश्वर कुमार ने 46.5 ओवर में निकल्स को क्लीन बोल्ड किया। भारत को बड़ी सफलता मिली। निकल्स 37 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 19 गेंदों में 32 रन की दरकार।

-बुमराह पारी का 46वां ओवर कराते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल लिया। मैच यहां से कांटे की टक्कर का हो गया है। निकल्स ने पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार।

-चहल पारी का 43वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली डॉट। चौथी बॉल पर चौका। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 12 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 66 रन चाहिए। न्यूजीलैंड -272/4 (43)

जसप्रीत बुमराह ने अपने सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर रॉस टेलर का विकेट लिया। रॉस टेलर 39 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। हेनरी निकल्स मैदान पर आए। न्यूजीलैंड – 247/4 (40.1)

-भुवनेश्वर कुमार अपना आठवां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली दो गेंदों पर सिंगल रन के लिए दौड़। चौथी बॉल पर लैथम ने शानदार चौका लगाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 91 रन की दरकार।

-भुवनेश्वर कुमार को पारी का 36वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर डबल। अगली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। टेलर और लेथम के बीच अर्धशतकीय पारी हो चुकी है। इस ओवर से 7 रन बने। न्यूजीलैंड – 186/3 (36)

-पांड्या अपना तीसरा ओवर डालते हुए। मैदान पर रॉस टेलर और टॉम लेथम। पहली ही गेंद पर लेथम ने डाउन द ग्राउंड शॉट लगाया। गेंद सीधी बाउंड्री पार। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 12 रन बटोरे। न्यूजीलैंड – 186/3 (32)

युजवेंद्र चहल पारी का 29वां ओवर डालते हुए। न्यूजीलैंड दूसरा विकेट खोने के बाद काफी हद तक थम गया है। विलियमसन चौथी गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट। भारत को तीसरी सफलता। भारत ने मैच को अपनी ओर कर लिया है। न्यूजीलैंड – 169/3 (29)

-चहल ने छठे ओवर में मुनरो को क्लीन बोल्ड किया। मुनरो 62 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिली। भारत यहां से मैच में अपनी पकड़ बना सकता है। ये उसके लिए सुनहरा मौका है। न्यूजीलैंड – 153/2 (24.2)

-विलियमसन और मुनरो के बीच 111 गेंदों में 100 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। 24वें ओवर में केदार जाधव पर विलियमसन ने शानदार छक्का लगया। न्यूजीलैंड को यहां से जीत के लिए 186 रन की जरूरत है।

-युजवेंद्र चहल पारी का 19वां ओवर डालते हुए। भारतीय गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में हैं। पहली गेंद पर सिंगल। अगली डॉट। तीसरी बॉल पर फिर से 1 रन के लिए दौड़। इस ओवर से 5 रन बने। न्यूजीलैंड – 120/1 (19)

-जाधव तीसरा ओवर डालते हुए। पहली ही बॉल पर मुनरो ने शानदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर फिर से बाउंड्री। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 10 रन जुटा लिए हैं। मैच यहां से किसी के भी पक्ष में जा सकता है। न्यूजीलैंड – 110/1 (16)

कोलिन मुनरो ने महज 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केदार जाधव ने अपने दूसरे ओवर में एक चौके और 2 सिंगल के साथ 6 रन दिए। न्यूजीलैंड 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना चुका है।

-जाधव को गेंद सौंपी गई। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर फिर से रन। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 2 रन बनाए।  विलियमसन 21, जबकि मनरो 45 रन बनाकर खेल रहै हैं।

-बुमराह पहले पावर प्ले का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 4 रन बनाए। मेहमान टीम पहले पावर प्ले में 1 विकेट खोकर 74 रन बना चुकी है।

-हार्दिक पांड्या के स्पेल की शुरुआत केन विलियमसन ने चौके के साथ की। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर चौका। इस ओवर से न्यूजीलैंड ने 11 रन जुटाए। मेहमान टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मार्टिन गप्टिल कार्तिक के हाथों कैच आउट। बुमराह को पहली सफलता। मार्टिन गप्टिल 10 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर केन विलियमसन आए। न्यूजीलैंड – 44/1 (5.1)

-बुमराह पारी का चौथा ओवर डालते हुए। न्यूजीलैंड की जबरदस्त शुरुआत हुई है। भुवनेश्वर कुमार अपने पहले दो ओवर में 27 रन दे चुके हैं। मगर बुमराह ने अपना दूसरा ओवर काफी कसा हुआ डाला, जिसमें महज 1 रन बने। न्यूजीलैंड – 33/0 (4)

-न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में गप्टिल और मनरो मैदान पर आए। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों। तीसरी गेंद पर छक्का। अगली गेंद पर चौका। पांचवीं और छठी गेंद पर फिर से बाउंड्री। न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर से 19 रन बनाए।

आखिरी ओवर में धोनी कैच आउट। दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए। आखिरी गेंद पर जाधव कैच आउट। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 338 रन का लक्ष्य। 

-टिम साउदी अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर डबल। तीसरी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर जाधव ने छक्का लगाया। इस ओवर से 12 रन बने। भारत ने 4 विकेट खोकर 331 रन बनाए।

-46.4 ओवर में कोहली साउदी की धीमी लेग कटर पर कैच आउट। 106 गेंदों में कोहली 113 रन बनाकर आउट। भारत को चौथा झटका। महेंद्र सिंह धोनी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत – 307/4 (47)

-बोल्ट पारी का 46वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर डबल। अगली गेंद पर सिंगल। इस ओवर से 10 रन। तीसरा विकेट गिरने के बाद से टीम इंडिया का खेल धीमा हो चुका है। भारत ने 46 ओवर में 295 रन बना लिए हैं।

-43.1 ओवर में कोहली ने अपना शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। हार्दिक पांड्या छक्के की कोशिश में कैच आउट। पांड्या 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को तीसरा झटका लगा। धोनी क्रीज पर आए।

सैंटनर पारी का 42वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई। मगर दूसरी गेंद पर रोहित कैच आउट। रोहित 147 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौटते हुए। भारत- 259/2 (41.2)

-विराट कोहली ने वनडे में अपने 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं। बोल्ट अपना आठवां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी गेंद पर चौका। इस ओवर से 7 रन। भारत – 243/1 (39)

-डिग्रैंडहोम के आठवें ओवर की दूसरी बॉल पर कोहली ने शानदार चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर से चौका। डिग्रैंडहोम की खराब गेंदबाजी का कोहली जमकर फायदा उठा रहे हैं। लास्ट बॉल पर फिर से चौका। इस ओवर से 14 रन बने। भारत – 227/1 (37)

रोहित शर्मा ने 32.3 ओवर में अपना शतक पूरा किया। ये उनका इस साल पांचवां का शतक है। कुल 15 शतक। भारत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। भारत ने 33 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं।

-विराट कोहली ने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं 29.4 ओवर में रोहित शर्मा ने चौका लगाया। रोहित शर्मा फिलहाल 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैंटनर के इस ओवर में 6 रन बने। भारत – 165/1 (30)

रोहित और विराट के बीच 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। विराट कोहली भी अर्धशतक के करीब हैं। रोहित शर्मा 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल भारत का रन रेट 5.36 है। 24.5 ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं।

-रोहित और विराट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123-1 हो चुका है। कप्तान विराट कोहली भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित अब तक 70 और कोहली 37 रन बना चुके हैं। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी इस कैलेंडर ईयर में 1000 रन जड़ दिए हैं।

-भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं। रोहित शर्मा शानदार 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

-रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी है। वह 53 गेंदों का सामना कर 51 रन पर खेल रहे हैं। यह उनका 35वां अर्धशतक है। वहीं 29 गेंदों में विराट कोहली ने 24 रन बनाए हैं। अपनी पारी में रोहित ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया है।

-15 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 81 रन पहुंच चुका है। विराट कोहली 25 गेंदों में 20 रन बना चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब है। वह 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 62 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

-10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-1 रन हो चुका है। विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का रन रेट फिलहाल 5.16 है।

-भारत को लगा पहला झटका। शिखर धवन 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 6.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29 रन हो चुका है। अब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं। कोहली इस मैच में अगर 83 रन बना देते हैं तो सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

-दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 11 रन बिना किसी नुकसान के। विकेट सपाट है, इसलिए भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी। शिखर धवन और रोहित शर्मा 5-5 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।

-ग्रीन पार्क स्टेडियम में सबसे ज्यादा 150 रनों का व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा का है, जो उन्होंने साल 2015-16 में बनाया था।

-न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, विलियमसन ने कहा कि इस पिच पर घास ज्यादा है। मुझे नहीं लगता कि विकेट ज्यादा सीम करेगा, लेकिन इससे कुछ मदद मिलनी चाहिए और मैच के अंतिम क्षणों में ओस भी अहम है। 

-किवी टीम की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल, कप्तान केन विलियमसन, रॉस टेलर और टॉम लाथम पर निर्भर है। गुप्टिल ने बल्ले से अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दिया है जबकि कप्तान पूरी तरह से विफल रहे हैं, यह मेहमानों की बड़ी चिंता का विषय है।

– न्यूजीलैंड की ओर से लाथम और टेलर ने पहले मैच में क्रमश: शतक और अर्धशतक जड़े थे। सीरीज में भारत को मात देने के लिए इन चारों में से दो बल्लेबाजों का चलना किवी टीम के लिए बेहद अहम है।

-केदार जाधव ने भी अच्छी प्रतिभा दिखाई है लेकिन वह भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं। ऐसे में उन्हें भविष्य में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बड़ी पारी की जरूरत है। कोहली, जाधव की जगह अंतिम एकादश में मनीष पांडे को भी आजमा सकते हैं। निचले क्रम में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धौनी के रूप में भारत के पास दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

-गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार किवी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। स्पिन विभाग में पिछले मैच में कोहली ने कुलदीप यादव को बाहर बैठा कर अक्षर पटेल को मौका दिया था।

-चौथे नंबर की समस्या के लिए भारत के पास दिनेश कार्तिक के रूप में एक विकल्प है। वह इस सीरीज के दोनों मैचों में खेले हैं। पहले मैच में वह पांचवें नंबर पर खेले थे, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। हालांकि उन्होंने दूसरे मैच में चौथे नंबर पर खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हैनरी निकोल्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडम मिलने, ट्रैंट बाउल्ट और टिम साउथी।