भारतीय एथलीटों ने सात स्वर्ण पदक से कुल 17 पदक जीत कर वियतनाम में चल रही 17वीं एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में सोमवार को अपना अभियान तीसरे स्थान पर खत्म किया। भारतीयों ने सात स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक अपनी झोली में डाले।

जापान 14 स्वर्ण के साथ पहले, चीन 11 स्वर्ण के साथ दूसरे और भारतसात स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम 2014 में चीनी ताइपे में 12 पदकों (दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य) के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। सोमवार को अंतिम दिन भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। लिली दास ने और पीटी ऊषा की शिष्या जिश्ना मैथ्यू ने चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की चार गुणा 400 रिले चौकड़ी ने भारत के लिए अंतिम स्वर्ण पदक हासिल किया जिसमें जिश्ना ने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन किया।