वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन अंक तालिका में सबसे नीचे है। वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर है। टीम की खस्ता हालत की वजह जो रूट जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का न चलना है। रूट ने 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2105 में भी उनका प्रदर्शन ठीक था, लेकिन 2023 में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया। पहले दो मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़े इसके बाद 30 का स्कोर पार नहीं कर पाए।
नीरदलैंड्स के खिलाफ जो रूट को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए। 21 वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह रिवर्स स्कूप खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। गेंद उनके पैरों के बीच से निकल गई। उन्होंने 35 गेंद 1 चौके की मदद से 28 रन बनाए। लोगन वैन बीक को उनका विकेट मिला। उनके और डेविड मलान के बीच 85 रन की साझेदारी हुई।
मोर्गन की कप्तानी में 54.14 का औसत
2015 और 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन थे। इन दो वर्ल्ड कप में उन्होंने 17 मैच की 16 पारियों में 54.14 की औसत से 758 रन बनाए। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। जोस बटलर की कप्तानी में उनका औसत आधा हो गया। 8 मैच की 8 पारियों में उन्होंने 27 के औसत से 240 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए।
जो रूट का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन
जो रूट ने 8 मैच की 8 पारी में 216 रन बनाए हैं। 27 का औसत है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। पहली दो पारियों में उन्होंने 77 और 82 रन बनाए। इसके बाद 11, 2, 3, 0, 13 और 28 रन की पारी खेली।
जो रूट का वर्ल्ड कप 2015 और 2019 में प्रदर्शन
जो रूट ने वर्ल्ड कप 2015 में 6 मैच की 5 पारियों में 40.40 के औसत से 202 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाए। 2019 में उन्होंने 11 मैच की 11 पारियों में 61.77 की औसत 556 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक और 3 शतक जड़े।