झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर गुरुवार (18 दिसंबर) को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहली बार खिताब जीता। कप्तान इशान किशन के बेहतरीन शतक और कुमार कुशाग्र की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दमपर झारखंड ने पुणे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 262 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को 17वें सत्र में 11 वां चैंपियन मिला।

तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में तीन खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है। तमिलनाडु ने 2006-07 में हुआ पहला सत्र भी जीता था। कर्नाटक, गुजरात और बड़ौदा ने दो-दो बार खिताब जीता है। मुंबई पिछले साल में मध्य प्रदेश को छह विकेट से हराकर दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब जीतकर इस लिस्ट में शामिल हो गया।

‘AK-47’ मिस फायर, इशान-कुशाग्र के बाद ‘रांची के गेल’ ने हरियाणा की ली खबर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजोताओं की लिस्ट

सीजनविजेताउपविजेताविजेता कप्तानहारने वाला कप्तान
2006/07तमिलनाडुपंजाबदिनेश कार्तिकपंकज धरमानी
2009/10महाराष्ट्रहैदराबादरोहित मोटवानीअमोल शिंदे
2010/11बंगालमध्य प्रदेशमनोज तिवारीमोहनीश मिश्रा
2011/12बड़ौदापंजाबपीनल शाहहरभजन सिंह
2012/13गुजरातपंजाबपार्थिव पटेलमनदीप सिंह
2013/14बड़ौदाउत्तर प्रदेशआदित्य वाघमोडेअक्षदीप नाथ
2014/15गुजरातपंजाबमनप्रीत जुनेजागुरकीरत सिंह
2015/16उत्तर प्रदेशबड़ौदासुरेश रैनाइरफ़ान पठान</td>
2016/17पूर्वी क्षेत्रकेंद्रीय क्षेत्रमनोज तिवारीनमन ओझा
2017/18दिल्लीराजस्थानप्रदीप सांगवानअनिकेत चौधरी
2018/19कर्नाटकमहाराष्ट्रमनीष पांडेराहुल त्रिपाठी
2019/20कर्नाटकतमिलनाडुमनीष पांडेदिनेश कार्तिक
2020/21तमिलनाडुबड़ौदादिनेश कार्तिककेदार देवधर
2021/22तमिलनाडुकर्नाटकविजय शंकरमनीष पांडे
2022/23मुंबईहिमाचल प्रदेशअजिंक्य रहाणेऋषि धवन
2023/24पंजाबबड़ौदामनदीप सिंहक्रुणाल पंड्या
2024/25मुंबईमध्य प्रदेशश्रेयस अय्यररजत पाटीदार
2025/26झारखंडहरियाणाइशान किशनअंकित कुमार