इंडियन सुपर लीग 2020-21 के फाइनल में मुंबई सिटी एफएसी ने एटीके मोहन बागान की टीम को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। गोवा के फटोर्दा स्टेडियम में शनिवार (13 मार्च) को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के लिए बिपिन सिंह ने निर्णायक गोल किया।

इस हार के साथ एटीके मोहन बागान का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। टीम का नाम जब एटलेटिको डी कोलकाता था तब उसने तीन खिताब अपने नाम किए थे। वह 2014, 2016 और 2020 में खिताब जीता था। दूसरी ओर, मुंबई सिटी एफसी की टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी।

डेविड विलियम्स ने लगातार तीसरे मैच में गोल करते हुए एटीके मोहन बागान को आगे किया। यह गोल 18वें मिनट में हुआ। मोहन बागान के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 29वें मिनट में टिरी ने आत्मघाती गोल करते हुए मुंबई को खुश होने का कारण दे दिया। इसके बाद मैच के आखिरी पल में बिपिन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

Live Blog

21:33 (IST)13 Mar 2021
मुंबई सिटी आगे

मुंबई सिटी एफसी के बिपिन ने 90वें मिनट में गोल कर टीम को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। मुकाबले के आखिरी कुछ समय बाकी हैं। एटीके मोहन बागान की टीम के लिए वापसी की राह मुश्किल हो गई है।

21:16 (IST)13 Mar 2021
रोमांचक हुआ मैच

दोनों टीमें 75 मिनट तक खेल होने के बाद 1-1 की बराबरी पर है। मुंबई सिटी के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने 72वें मिनट में शानदार गोलकीपिंग करते हुए जेवियर हर्नांडेज के शॉट को गोलपोस्ट में जाने से रोका। 

20:32 (IST)13 Mar 2021
हाफटाइम तक स्कोर 1-1

हाफटाइम तक स्कोर 1-1 है। हाफटाइस से ठीक पहले मुंबई सिटी के अमय राणावड़े चोटिल हो गए। एटीके मोहन बागान के खिलाड़ी से टकरा गए। इसके बाद वे मैदान पर ही गिर गए। उनका शरीर कांपने लगा। एंबुलेंस को बुलाया गया और अमय को अस्पताल ले जाया गया है।

20:06 (IST)13 Mar 2021
आत्मघाती गोल

एटीके मोहन बागान के डिफेंडर टिरी ने 29वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया। इस गोल से मुंबई सिटी एफसी की टीम ने मैच में बराबरी कर ली है। अब स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है। मुंबई की टीम लगातार हमले कर रही है। हाफटाइम से पहले दोनों टीमें एक गोल करना चाह रहील हैं।

19:54 (IST)13 Mar 2021
पहला गोल

डेविड विलियम्सन ने एटीके मोहन बागान को मैच में आगे कर दिया है। उन्होंने 18वें मिनट में शानदार गोल कर टीम का खाता खोला। एटीके की टीम लगातार हमले कर रही है। वहीं, मुंबई सिटी की टीम डिफेंसिव मोड में है।

19:44 (IST)13 Mar 2021
मुंबई सिटी की नजर पहली बार चैंपियन बनने पर