धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 119) और पहला मैच खेल रहे रोशेन सिल्वा (नाबाद 70) की शानदार संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर श्रीलंकाई टीम बुधवार को भारत के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। कोलकाता में खेला गया पहला मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करते हुए श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 246 रनों पर घोषित करते हुए श्रीलंका के सामने 410 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

श्रीलंकाई टीम आखिरी दिन 95.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत की तरफ से जडेजा ने तीन विकेट लिए, जबकि अश्विन और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। भारत की तरफ से पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने 111 और चंडीमल ने 164 रन बनाए थे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में शिखर धवन के 67 रनों के अलावा कोहली और रोहित ने 50-50 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 49 रन बनाए थे।

[matchcode-to-post id=”insl12022017184841″]

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। इसी के साथ मैच ड्रॉ हो चुका है। भारत ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली है। अब 10 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा।

-13 ओवर का खेल शेष रह गया है। निरोशन डिकवेला तेज शॉट लगाने की कोशिश करते हुए। वहीं रोशन सिल्वा 67 रन बनाकर दूसरे छोर पर मौजूद हैं। हर गेंद पर मैच का रोमांच बन रहा है। श्रीलंका- 283/5

रोशन सिल्वा ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जमाया। ये खिलाड़ी पहली पारी में शून्य पर आउट हुआ था। यहां से भारत के लिए मैच जीतना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। श्रीलंका टेस्ट को ड्रॉ कराने की ओर। श्रीलंका- 259/5

-मैच के अंतिम 20 ओवर बाकी है। भारत को पांच विकेट की दरकार। श्रीलंकाई बल्लेबाज बेहद संभलकर खेलते हुए। रोशन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर डिकवेला (26) भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। श्रीलंका- 249/5

टी के बाद का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने पेस बॉलर्स को लगा रखा है। टीम इंडिया के लिए यहां से मैच जीतना कठिन चुनौती साबित हो रही है। रोशन सिल्वा 38, जबकि डिकवेला 15 रन बनाकर खेल रहै हैं।

-चायकाल तक श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। भारत के पास जीत के लिए महज 25 ओवर शेष हैं। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है।

मांसपेशियों में खिंचाव के चलते धनंजय डि सिल्वा मैदान से बाहर जा चुके हैं। नए बल्लेबाज के रूप में डिकवेला मैदान पर आ चुके हैं। भारत जीत के करीब आ चुका है। वहीं श्रीलंका को जीत के लिए 200 रन की दरकार है।

-धनंजय डि सिल्वा ने अपना शतक पूरा कर लिया है। वहीं रोशन सिल्वा उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। श्रीलंका 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना चुका है। भारत इस सेशन एक और विकेट चटकाने की कोशिश में।

-भारत को आखिरकार पांचवीं सफलता हासिल हुई। अश्विन की गेंद पर दिनेश चांडीमल बोल्ड हुए। चांडीमल ने इस पारी में 36 रन बनाए। भारत जीत से महज 5 विकेट दूर है। रोशन सिल्वा नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए। श्रीलंका- 147/5

दोनों बल्लेबाजों के बीच 171 गेंदों में 101 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका अभी भारत से 274 रन पीछे है। भारत के लिए ये साझेदारी चिंता का विषय बन चुकी है। धनंजय शतक की ओर अग्रसर। श्रीलंका- 140/4

-भोजन के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर वापस आ चुके हैें। भारत को मैच जीतने के लिए दूसरे सेशन में वापसी करनी होगी। आज के दिन 59 ओवर का खेल बाकी है। धनंजय 72 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

लंच का समय हो चुका है। श्रीलंका ने इस सेशन महज 1 ही विकेट गंवाया है। भारत जीत से 6 विकेट दूर है और ये दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। श्रीलंका- 119/4

-श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। दिनेश चांडीमल एक बार फिर संभलकर खेलते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर धनंजय 67 रन बना चुके हैं। भारत को जल्द विकेट चटकाने की आवश्यकता है।

-धनंजय और दिनेश चांडीमल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत इस सेशन में महज 1 ही विकेट ले सका है। ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाते दिख रहे हैं। श्रीलंका- 87/4

धनंजय डि सिल्वा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं दिनेश चांडीमल 9 रन बनाकर दूसरे छोर पर टिके हुए हैं। भारत इस सेशन कुछ और विकेट की तलाश में है। श्रीलंका- 81/4

-श्रीलंका को दिनेश चांडीमल से खासा उम्मीदें हैं। हालांकि इस पारी में धनंजय डि सिल्वा 34 रन बना चुके हैं। मोहम्मद शमी अपने 4 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट झटक चुके हैं। श्रीलंका फिलहाल 355 रन पीछे। श्रीलंका- 55/4

रवींद्र जडेजा की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज अपना कैच रहाणे को थमा बैठे। मैथ्यूज ने टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन का योगदान दिया। भारत को चौथी सफलता मिली। हालांकि नए बल्लेबाज दिनेश चांडीमल के मैदान पर आने के बाद रीप्ले देखने से पता चला कि वो गेंद नो-बॉल थी।

-टीम इंडिया बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहा है। भारत ने पांचवें दिन के पहले 5 ओवर में सिर्फ 4 ही रन दिए हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज बेहद दबाव में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका 3 विकेट के नुकसान पर फिलहाल 35 रन ही बना सका है।

दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। श्रीलंका की ओर से धनंजय डि सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दो ओवर में श्रीलंका ने महज 3 रन जुटाए। भारतीय गेंदबाज आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका-34/3

-इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 610 रन बनाए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 में 692, इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 में 655 रन बनाए थे।

-इस अर्धशतक को पूरा करने के साथ ही कोहली ने इस मैच में एक और रिकार्ड अपने नाम किया। वह तीन टेस्ट सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

-मेजबान टीम ने दूसरी पारी में शिखर धवन (67), कप्तान विराट कोहली (50) और रोहित शर्मा (नाबाद 50) के दम पर दूसरी पारी दिन के आखिरी सत्र में 245 रनों पर घोषित करते हुए मेहमान टीम को विशाल लक्ष्य दिया।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करने के बाद श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित किया और अपनी पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त ले ली थी।

-मेहमान टीम अभी भी 379 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। भारत के सीरीज 2-0 से जीतने देने रोकने के लिए मेहमान टीम को बुधवार को पूरे तीन सत्र बल्लेबाजी करनी है।

-दूसरी पारी में भारत के लिए शिखर धवन ने 67 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए। कोहली तीन सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

– भारत के लिए अच्‍छी खबर है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तबीयत ठीक है और वह बुधवार को मैदान पर वापसी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को आखिरी सत्र में शमी की तबीयत खराब हो गई थी। वह उल्टी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।