मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने में यूं तो टीम के सभी खिलाड़ियों का योगदान था, लेकिन दो प्लेयर के प्रदर्शन की तारीफ सबने की। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव। दोनों अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। किशन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में 516 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 57.33 और स्ट्राइक रेट 145.76 का रहा। किशन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए। किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी उनकी जमकर तारीफ की और टूर्नामेंट के दौरान कई स्टेटस लगाए थे।

अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। वे जयपुर में ही बड़ी हुईं। अदिति ने इंडिया इंटरनेशन स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस की पढ़ाई पूरी की। अदिति पिछले साल आईपीएल फाइनल के दौरान चर्चा में आई थीं। तब मुंबई का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ था। उस मैच में मुंबई विजेता बनी थी। इसके बाद ईशान किशन के साथ उनके संबंधों की खबरें सामने आई। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक-दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाते दिख जाते हैं।

अदिति हमेशा अपना करियर मॉडलिंग में बनाना चाहती थीं। उन्होंने 2016 में इसकी शुरुआत की। अदिति ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। उसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वो टॉप-15 में रहीं। 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीत लिया। इसके बाद उन्हें Miss Universe 2018 pageant में हिस्सा लेने का मौका मिल गया। वहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

अदिति पिछले कुछ सालों में की म्यूजिक वीडियो के अलावा विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे मशहूर सिंगर अरमान मलिक के वीडियो ‘टूटे ख्वाब’ में नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोवर हैं। अदिति महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की भी बड़ी फैन हैं। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का समर्थन करती हैं और अक्सर स्टैंड में टीम को चीयर करती नजर आती हैं।