भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशा की फोटो लगाते हुए बर्थडे विश लिखा। वहीं इसके जवाब में ईशा ने पंत की स्टोरी का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया और आई लव यू लिखा।
अक्सर ईशा नेगी और ऋषभ पंत की लव स्टोरी को लेकर चर्चाएं रहती हैं। साल 2020 की शुरुआत में भारतीय विकेटकीपर ने छुट्टियां बिताते हुए उनके साथ तस्वीर भी शेयर की थी। इसके बाद से चर्चाएं थीं कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी क्लोज भी नजर आ रहे थे। वह पहला मौका था जब पंत ने ईशा के साथ अपनी बॉन्डिंग दुनिया के सामने शेयर की थी।
ईशा नेगी देहरादून की रहने वाली हैं। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में पढ़ाई की है। इसके अलावा ईशा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश में ऑनर्स किया है। ईशा दिखने में बेहद ग्लैमरस हैं। वह पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं।
उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली और नोएडा में पूरी की और इसके बाद ईशा फिलहाल नवी मुंबई में रहती हैं और वहीं से अपना बिजनेस संभालती हैं। उनके इंस्टा बायो के मुताबिक वह एक उद्यमी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग लुक्स शेयर करती हैं चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ईशा नेगी से पहले उर्वशी रौतेला के साथ ऋषभ पंत के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बटोरती थीं। लेकिन कहा जाता है कि उर्वशी भारतीय क्रिकेटर से बात करना चाहती थीं, लेकिन पंत ने उनका फोन नहीं उठाया था। बाद में उर्वशी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। हाल ही में केपटाउन टेस्ट में उनके शतक के बाद फिर से उर्वशी रौतेला चर्चा में थीं।
ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। भारत ने सीरीज जीती और इसके बाद उन्हें तीसरे टी20 व श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से आराम देते हुए बायो-बबल ब्रेक दिया गया।
