भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वे हर पर्व-त्योहार या किसी खास मौकों पर अलग रूप में नजर आते हैं। रविवार (14 फरवरी) को वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उनकी बेगम सफा बेग और बेटा इमरान पठान भी नजर आ रहा है। उन्होंने पत्नी और बच्चे के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया।
पठान के वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म तुम मिले का गाना ‘तू ही हकीकत’ बज रहा है। सफा उनके साथ हाथों में हाथ डालकर चल रही हैं। फिर दोनों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। टीम इंडिया के गेंदबाज उमेश यादव और बल्लेबाज सुरेश रैना ने पठान के इस पोस्ट को लाइक किया है। हालांकि, उनका ये वीडियो बहुत सारे लोगों को पसंद नहीं आया। लोग कमेंट बॉक्स में उन्हें इस्लाम की दुहाई दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि वैलेंटाइन डे उनके लिए नहीं बना है।
View this post on Instagram
पठान की बेगम सफा बेग हैदराबाद की रहने वाली हैं। हालांकि, वे सऊदी अरब के जेद्दा जिले के अजिजया में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने वहां के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पढ़ाई की है। सफा बेग के पिता का नाम मिर्जा फारूक बेग है। सफा का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था और वह उम्र में पठान से 10 साल छोटी हैं। इरफान ने सफा से 2016 में निकाह किया था।
इरफान ने दुबई में शादी की थी, जहां उनके बेहद खास क्रिकेटर दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद से वह अपने परिवार के साथ वडोदरा में रहते हैं। पठान की वाइफ बेहद खूबसूरत हैं और उनकी तस्वीरें ईस्ट एशिया की कई बड़ी फैशन मैगजीन में छपती थीं। हालांकि इरफान से शादी के बाद से वह बिलकुल लाइमलाइट से दूर हो गईं।