ईरानी कप 2025 के आखिरी दिन रविवार (5 अक्टूबर) को पहले सत्र में एक के बाद एक 3 विकेट लेकर विदर्भ ने शेष भारत पर शिकंजा कस लिया। शेष भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया और कप्तान रजत पाटीदार, ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशान का विकेट एक के बाद एक गंवा दिया। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले रजत दूसरी पारी में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए।

आदित्य ठाकरे ने रजत को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन की राह दिखाई। तब शेष भारत का स्कोर 3 विकेट पर 52 रन था। इसके कुछ ही देर बाद पहली पारी में 9 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को दर्शन नलकंडे ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 7 रन बनाए। तब शेष भारत का स्कोर 4 विकेट पर 64 रन था। इसके बाद इशान का साथ देने क्रीज पर यश ढुल आए। दोनों के बीच 16 रन की साझेदारी हुई। 80 के स्कोर पर इशान आउट हो गए।

इशान किशन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए

इशान ने 65 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उन्हें हर्ष दुबे ने पवेलियन भेजा। शेष भारत ने 361 रन के लक्ष्य के जवाब में 33 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बना लिए। यश ढुल 20 और सारांश जैन भी 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों ने शेष भारत को 80 पर 5 से 115 पर 5 तक पहुंचा दिया है। शेष भारत को जीत के लिए 246 रन और चाहिए।

हर्ष दुबे और आदित्य ठाकरे में 2-2 विकेट लिए

विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और आदित्य ठाकरे में 2-2 विकेट लिए हैं। वहीं दर्शन नलकंडे को 1 विकेट मिला। विदर्भ ने पहली पारी में 342 रन बनाने के बाद शेष भारत को 214 रन पर आउट करके 128 रन की बढ़त हासिल की थी। वह दूसरी पारी में 232 रन पर आउट हो गया। मैच ड्रॉ होने पर भी विदर्भ पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता घोषित हो जाएगा।