Rajasthan Royals (RR) IPL Team 2023 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी हुई। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 5.75 करोड़ में जेसन होल्डर (Jason Holder) को अपने टीम में शामिल किया। इसके अलावा जो रूट (Joe Root) और एडम जंपा को भी अपने साथ ले लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी से पहले 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। उसके बाद उसने ट्रेड के जरिए किसी खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया। राजस्थान रॉयल्स के पास कुल 9 स्लॉट खाली थे। इनमें अधिकतम 4 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध थे। राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 13.2 करोड़ रुपए थे।
राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रॉसी वैन डेर डूसेन, शुभम गढ़वाल और तेजस बरोका को रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2022 में टीम संजू सैमसन की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी।
इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
जेसन होल्डर | विदेशी | ऑलराउंडर | 5.75 करोड़ | लखनऊ सुपर जाइंट्स |
जो रूट | विदेशी | बल्लेबाज | 1 करोड़ | |
एडम जंपा | विदेशी | स्पिनर | 1.5 करोड़ | |
मुरुगन अश्विन | भारत | स्पिनर | 20 लाख | मुंबई इंडियंस |
डोनोवन फरेरा | विदेशी | विकेटकीपर | 20 लाख | |
कुणाल राठौर | भारत | बल्लेबाज | 20 लाख | |
केएम आसिफ | भारत | तेज गेंदबाज | 30 लाख | चेन्नई सुपरकिंग्स |
आकाश वशिष्ठ | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख | |
अब्दुल पी ए | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख |
राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड (RR Squad)
देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, केसी करिअप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. अश्विन, रियान पराग, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, जो रूट, अब्दुल पीए, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, केएम आसिफ, एडम ज़म्पा, कुणाल राठौर, डोनोवन फरेरा, जेसन होल्डर।