Punjab Kings (PBKS) IPL Team 2023 Players List: पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) में 32.2 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। टीम ने 9 स्लॉट में से 6 भरे। 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों (Foreign Players) के लिए थे। टीम ने 2 ही विदेशी खिलाड़ी खरीदे। पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18.50 करोड़ देकर अपने टीम में शामिल किया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

फ्रेंचाइजी ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को आईपीएल 2023 के लिए कप्तान बनाया है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रदर्शन खराब रहा था। प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की कप्तानी में 14 में से 7 मैच जीतकर छठे स्थान पर रही थी। टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) समेत 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इनमें ओडिएन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, इशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा और ऋतिक चटर्जी शामिल हैं।

पंजाब किंग्स के रिटेन प्लेयर्स (PBKS Retained Players)

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत ब्रैड, राज बावा, ऋषि धवन, अथर्व ताजदे, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस और बलतेज सिंह।

इन खिलाड़ियों को किया शामिल

खिलाड़ीराष्ट्रीयताप्रकारकितने में खरीदा गयापहले किस टीम का हिस्सा थे
सैम करन इंग्लैंडऑलराउंडर18.50 करोड़
शिवम सिंहभारतऑलराउंडर20 लाख
मोहित राठीभारतऑलराउंडर20 लाख
विद्वथ कावेरप्पाभारतगेंदबाज20 लाख
सिकंदर रजाजिम्बाब्वेऑलराउंडर50 लाख
हरप्रीत भाटियाभारतबल्लेबाज40 लाख

पंजाब किंग्स स्क्वाड (PBKS Squad)

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, बलतेज सिंह ढांडा, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस , भानुका राजपक्षे, शिवम सिंह, मोहित राठी, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन