आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। हर बार की तरह ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इससे पहले कुछ खिलाड़ियों को 10 फ्रैंचाइजी ने रिटेन कर लिया है। बीते 16 सालों में आईपीएल ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है। बीते सालों में जो खिलाड़ी लाखों में कमा रहे थे आज उनकी कमाई करोड़ों में है।

2008 में शुरू हुआ था आईपीएल

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। इस ऑक्शन के दौरान आज के दौर के सुपरस्टार्स के करियर की महज शुरुआत थी। बीते कुछ सालों में कई युवाओं ने इस लीग के जरिए टीमइंडिया में जगह बनाई। जानिए आईपीएल के सुपरस्टार्स को उनके डेब्यू सीजन के लिए कितनी सैलरी मिली थी।

खिलाड़ीखिलाड़ी के डेब्यू सीजन की सैलरीIPL 2025 की सैलरी
विराट कोहली12 लाख रुपए21 करोड़ रुपए
रोहित शर्मा3 करोड़ रुपए16.30 करोड़ रुपए
रविंद्र जडेजा12 लाख रुपए18 करोड़ रुपए
एमएस धोनी6 करोड़ रुपए4 करोड़ रुपए
हार्दिक पंड्या10 लाख रुपए16.35 करोड़ रुपए
राशिद खान4 करोड़ रुपए18 करोड़ रुपए
सुनील नरेन3.5 करोड़ रुपए12 करोड़ रुपए
आंद्रे रसेल2.26 करोड़ रुपए12 करोड़ रुपए
सुूर्यकुमार यादव10 लाख रुपए16.35 करोड़ रुपए
जसप्रीत बुमराह10 लाख रुपए18 करोड़ रुपए
संजू सैमसन4 करोड़ रुपए18 करोड़ रुपए
यशस्वी जायसवाल2.4 करोड़ रुपए18 करोड़ रुपए
ऋतुराज गायकवाड़20 लाख रुपए18 करोड़ रुपए
पैट कमिंस1 करोड़ रुपए20 करोड़ रुपए
रिंकू सिंह10 लाख रुपए13 करोड़ रुपए
ध्रुव जुरेल20 लाख रुपए14 करोड़ रुपए
रियान पराग20 लाख रुपए14 करोड़ रुपए
शुभमन गिल1.80 करोड़ रुपए16.5 करोड़ रुपए
अक्षर पटेल75 लाख रुपए16.5 करोड़ रुपए