IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। दो दिनों में कुल 204 खिलाड़ी टीमों की पसंद बने वहीं बाकी के हाथ निराशा लगी। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला था। इशान के बाद दीपक चाहर 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए में बिके थे। उनके अलावा 4 अन्य भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकु, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को भी 10 करोड़ या उससे अधिक कीमत पर खरीदा गया था।

दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला दिखा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 11.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े। वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके अलावा मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम डेविड को बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। उम्मीद अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बोलबाला देखने को मिला।

वहीं आखिरी दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ियों का भी जलवा दिखा। विश्व चैंपियन टीम के चार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने विश्वास जताया। सबसे महंगे राज अंग बावा दिखे जिन पर पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ की बोली लगाई। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने राजवर्धन हंगरगेकर को 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान रहे यश ढुल को 50 लाख और स्पिनर विक्की ओस्टवाल को 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।

Live Updates

IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में 204 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने किया विश्वास, इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ रुपए में बिके।

 

11:30 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स को खरीदने हैं अभी कम से कम 5 खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड में अब तक डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, अश्विन हब्बार, केएस भरत और सरफराज खान शामिल हैं। उसके पर्स में 16.50 करोड़ रुपए बचे हैं।

11:22 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live: कोलकाता नाइटराइडर्स को खरीदने हैं अभी कम से कम 9 खिलाड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स के स्क्वॉड में अब तक वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी और शेल्डन जैक्सन ही शामिल हैं। उसके पर्स में 12.65 करोड़ रुपए बचे हैं।

11:17 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खरीदने हैं अभी कम से कम 7 खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्क्वॉड में अब तक फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, आकाश दीप और अनुज रावत शामिल हुए हैं। हालांकि, उसके पर्स में अब सिर्फ 9.25 करोड़ रुपए ही बचे हैं।

11:15 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live: मुंबई इंडियंस को खरीदने हैं अभी कम से कम 10 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में अब तक रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी और मुरुगन अश्विन शामिल हुए हैं। उसके पर्स में अभी 27.85 करोड़ रुपए बचे हैं।

11:11 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live:चेन्नई सुपर किंग्स को खरीदने हैं अभी कम से कम 8 खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्क्वॉड में अब तक ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और केएम आसिफ शामिल हुए हैं। उसके पर्स में अब 20.45 करोड़ रुपए बचे हैं।

10:55 (IST) 13 Feb 2022
IPL Auction Live: पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने छुआ 10 करोड़ का आंकड़ा

आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहल दिन सात खिलाड़ी 10 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके, जबकि 3 खिलाड़ी 10-10 करोड़ में खरीदे गए। इसमें इशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, वानिंदु हसरंगा, निकोलस पूरन, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन के नाम शामिल हैं।

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) का समापन हो चुका है। सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा। भारतीय बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे भारतीय और लियाम लिविंगस्टोन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। सभी टीमों के लिए कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को खरीदना अनीवार्य था। टीमों ने इस नियम को फॉलो किया और अपने दल को पूरा किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25-25 अधिकतम खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।