IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। दो दिनों में कुल 204 खिलाड़ी टीमों की पसंद बने वहीं बाकी के हाथ निराशा लगी। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला था। इशान के बाद दीपक चाहर 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए में बिके थे। उनके अलावा 4 अन्य भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकु, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को भी 10 करोड़ या उससे अधिक कीमत पर खरीदा गया था।
दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला दिखा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 11.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े। वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके अलावा मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम डेविड को बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। उम्मीद अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बोलबाला देखने को मिला।
वहीं आखिरी दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ियों का भी जलवा दिखा। विश्व चैंपियन टीम के चार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने विश्वास जताया। सबसे महंगे राज अंग बावा दिखे जिन पर पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ की बोली लगाई। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने राजवर्धन हंगरगेकर को 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान रहे यश ढुल को 50 लाख और स्पिनर विक्की ओस्टवाल को 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।
IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में 204 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने किया विश्वास, इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ रुपए में बिके।
भारत के खिलाफ हाल ही में कमाल करने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रासी वान डर डुसेन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। पहली बोली के बाद वह अनसोल्ड रहे हैं।
कैरेबियाई खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टी20 शतक भी लगाया था।
इंग्लैंड के ताबड़तोड़ ओपनर रहे एलेक्स हेल्स को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए था। वहीं कैरेबियाई बल्लेबाज एविन लुइस भी अनसोल्ड रहे हैं। टेस्ट में भारत के लिए तीहरा शतक लगाने वाले करुण नायर पर भी किसी ने विश्वास नहीं जताया है।
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवन कॉन्वे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी 1 करोड़ ही था।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन एलन को आरसीबी ने 80 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। वह एक विकल्प के तौर पर विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
तेज गेंदबाज मुज्तबा यूसुफ और कुलदीप सेन पहली बोली के बाद अनसोल्ड रहे हैं। दोनों का बेस प्राइज 20 लाख था और उनके ऊपर किसी भी टीम ने विश्वास नहीं जताया है। इनके अलावा आकाश सिंह को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा।
तेज गेंदबाज समरजीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए ही था।
अनकैप्ड तेज गेंदबाज यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। आरसीबी ने भी उन्हें खरीदने के लिए जीतोड़ कोशिश की थी।
युवा अनकैप्ड तेज गेंदबाज वासु वत्स को पहली बोली में कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वहीं यश ठाकुर भी पहली बोली के साथ अनसोल्ड रहे हैं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज अर्जान नागस्ववाला को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। इन तीनों का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप की विश्व विजेता टीम के एक और खिलाड़ी राजवर्धन हंगरगेकर को आईपीएल 2022 का टिकट मिल गया है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल 2022 में प्लेयर ऑफ द मैच रहे राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
मुंबई इंडियंस ने एक और युवा खिलाड़ी संजय यादव पर विश्वास दिखाया है। उन्होंने इस युवा ऑलराउंडर को 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले विक्की ओस्टवाल पहली बोली में अनसोल्ड रहे हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
दर्शन नालखंडे को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख ही था।
युवा खिलाड़ी अनुकूल रॉय को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में ही अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले केकेआर ने आज रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे को खरीदा था।
59 टी20 मुकाबलों में 1367 रन बनाने वाले ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को आरसीबी ने 95 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
युवा ऑलराउंडर एन तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अनकैप्ड ऑलराउंडर ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 65 लाख रुपए में खरीदा है। वह इससे पहले 2021 आईपीएल में 20 लाख की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स के ही साथ जुड़े थे। उनका बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए था। वहीं रीपल पटेल को दिल्ली ने बेस प्राइज पर ही खरीद लिया है।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन का लंच हो गया है और 45 मिनट का ये आज का पहला लंबा ब्रेक है। समय के अनुसार अब दोपहर करीब 3 बजे दोबारा आईपीएल ऑक्शन शुरू होगा।
भारत के युवा बल्लेबाज रिक्की भुई को पहली बोली में इस बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
53 आईपीएल मैच खेलकर 1054 रन बनाने वाले मनन वोहरा को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने साथ जोड़ा है।
युवा अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को केकेआर ने 55 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अंदर-19 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले भारतीय बल्लेबाज हरनूर सिंह को किसी ने भी नहीं खरीदा है। साथ ही हिमांशू राणा भी पहली बोली में अनसोल्ड रहे हैं।
भारत के अनकैप्ड युवा बल्लेबाज विराट सिंह और हिम्मत सिंह को कोई भी खरीदार पहली बोली में नहीं मिले हैं। वहीं सचिन बेबी को भी इस बार किसी ने नहीं खरीदा है।
भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा को पहली बोली में कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वह पिछले सीजन में 5 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। साथ ही न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी और भारत के पीयूष चावला भी अनसोल्ड रहे हैं।
श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्ष्णा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपए में खरीदा है। तीक्ष्णा पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए हैं। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शाहबाज नदीम को 50 लाख के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है। वह इससे पहले 3.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे।
साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की पहली बोली में कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वहीं कैस अहमद को भी किसी ने नहीं खरीदा है।
आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) का समापन हो चुका है। सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा। भारतीय बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे भारतीय और लियाम लिविंगस्टोन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। सभी टीमों के लिए कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को खरीदना अनीवार्य था। टीमों ने इस नियम को फॉलो किया और अपने दल को पूरा किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25-25 अधिकतम खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।
