IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन का पहला दिन खत्म हो गया है। अब रविवार को दिन में 12 बजे से ऑक्शन शुरू होगा। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके हैं और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं। वहीं काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी आज खरीदे हैं। रविवार को दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से आईपीएल ऑक्शन शुरू होगा।
दिन के पहले चरण में ऑक्शनियर ह्यूज एडमीड्स बीच मंच पर ही नीलामी के दौरान गिर गए थे जिसके बाद ऑक्शन रुक गया था। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है लेकिन उन्हें आराम दिया गया था और ऑक्शन को चारू शर्मा ने आगे बढ़ाया।
अभी तक की बोली में इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ में केकेआर के साथ जुड़े हैं। नीलामी में सबसे पहले आज शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।
Koo AppThere was a time when every cricketer hoped to get a county deal and go to the UK in April to ply his trade. Now every cricketer hopes to come to India in April to play in the IPL. And every auction is a reminder of that, of how the tables have turned ? #Proud #IPLAuction2022– Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 12 Feb 2022
भारतीय खिलाड़ियों का आज की नीलामी में जलवा देखने को मिला है। इशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर को भी केकेआर ने आज 12.25 करोड़ रुपए में ही खरीदा है। ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों को आज के दिन अच्छी रकम मिली है। पांच भारतीय पेसर्स 10 करोड़ या उससे अधिक की कीमत पर बिके हैं।
IPL 2022 Mega Auction Day 1: बेंगलुरु में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का दिखा जलवा, इशान किशन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी।
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। शाहरुख खान की टीम ने मावी को 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।
भारत के अनकैप्ड क्रिकेटर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने वापस अपने साथ जोड़ लिया है। पिछले ऑक्शन में उन्हें प्रीति जिंटा की टीम ने 5.25 करोजड रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए थे जिससे करीब 22 गुना ज्यादा कीमत पर वह बिके हैं। उन्हें पंजाब ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा है।
दिल्ली कैपटिल्स ने सरफराज खान को 20 लाख के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले सरफराज पंजाब और केकेआर का हिस्सा रहे चुके हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को बेस प्राइज 20 लाख से 30 गुना से ज्यादा कीमत पर अपने साथ जोड़ा है। SRH ने उन्हें 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पुराने खिलाड़ी रियान पराग 3.80 करोड़ में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइज 30 लाख रुपए था। इससे पहले भी पराग रॉयल्स का ही हिस्सा थे।
अनकैप्ड बल्लेबाजों की सूची में भारतीय बल्लेबाज सी. हरी निशांथ को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वह पहली बोली के बाद अनसोल्ड रहे हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख के बेस प्राइज वाले राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वह इससे पहले केकेआर की टीम में शामिल थे।
भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।
अनकैप्ड इंडियन बल्लेबाज अश्विन डेब्बार को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख के बेस प्राइज पर ही अपने साथ जोड़ लिया है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में टॉप स्कोरर रहे जूनियर डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। ब्रेविस साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख था।
कर्नाटक के ताबड़तोड़ अनकैप्ड इंडियन बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी को गुजरात टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइज महज 20 लाख रुपए था।
भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज रजत पाटीदार को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइज पर प्रियम गर्ग को खरीद लिया है।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन पहली बोली में अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे हैं। वह इससे पहले दिल्ली की टीम में शामिल थे।
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स को 6.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। इसी के साथ संजू सैमसन की इस टीम ने पहले स्पेशलिस्ट स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। 75 लाख के बेस प्राइज वाले इस स्पिन गेंदबाज को प्रीति जिंटा की टीम ने लंबी जद्दोजहद के बाद अपने साथ जोड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा को पहली बोली के बाद कोई भी खरीदार नहीं मिला है। जैम्पा ने हाल ही टी20 वर्ल्ड कप समेत कई टूर्नामेंट में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए काफी अच्छा खेल दिखाया है।
भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। कुलदीप इससे पहले केकेआर का हिस्सा थे।
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब जादरान को कोई खरीदार नहीं मिले हैं। इसके अलावा इमरान ताहिर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दो करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इससे पहले इस टीम ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा था।
भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। ठाकुर इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। वह गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपने साथ जोड़ा है। वह इससे पहले भी इस टीम का हिस्सा थे और एक बार फिर से ऑरेंज आर्मी ने उनको 4.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 7.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले आरपीएसजी ग्रुप ने जेसन होल्डर और क्विंटन डी कॉक समेत कई खिलाड़ियों को खरीदा था।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को आरसीबी ने अपने साथ 7.75 करोड़ रुपए में जोड़ लिया है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले साल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को 10 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीद लिया है। फर्ग्युसन इससे पहले केकेआर का हिस्सा थे।
राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ की भारी कीमत पर खरीद लिया है। कृष्णा इससे पहले केकेआर का हिस्सा थे। हाल ही में विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। पहली बोली में वह अनसोल्ड रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में अपने साथ वापस जोड़ लिया है। वह अभी तक के आज सबसे महंगे गेंदबाज बने हैं। सीएसके ने इससे पहले ब्रावो, रायडू, उथप्पा को भी अपने साथ वापस जोड़ा था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन को वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया है। काव्या मारन ने 4 करोड़ की कीमत पर भारतीय गेंदबाज को अपनी टीम के साथ जोड़ा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कैरेबियाई विकेटकीपर निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत चुकाकर अपने साथ जोड़ लिया है। काव्या मारन की टीम का आज यह दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले वाशिंगटन सुंदर को इस टीम ने 8.75 करोड़ रुपए खर्च करके अपने साथ जोड़ा था।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में दोनों दिन मिलाकर दस टीमों (मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जॉयंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स) के बीच 600 क्रिकेटर्स की बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन से पहले पुरानी 8 टीमों ने 27 खिलाड़ी रिटेन किए। वहीं, दो नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के लिए 1214 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, अंतिम सूची में 590 खिलाड़ी ही शामिल किए गए। इसके बाद बीसीसीआई ने नीलामी से एक दिन पहले 10 और खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।
