Gujarat Titans IPL Team 2023 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी हुई। मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नीलामी में सबसे पहली खरीदी की। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
गुजरात टाइटंस ने नीलामी से पहले ज्यादा बदलाव नहीं किए थे। उसने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किए थे। नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस के पर्स में 19.25 करोड़ रुपए थे। गुजरात टाइटंस ने 14.8 करोड़ रुपए में 7 खिलाड़ी खरीदे और अपने पर्स में 4.45 करोड़ रुपए बचा भी लिए। गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्यादा रकम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी (6 करोड़ रुपए) पर खर्च की। उसने आयरलैंड (Ireland) के जोशुआ लिटिल पर भी 4.4 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
Gujarat Titans (GT) Team 2023 Players List: दो करोड़ में गुजरात टाइटंस के हुए केन विलियमसन (Kane Williamson)
| खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | किसने खरीदा | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
| शिवम मावी | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 6,00,00,000 | गुजरात टाइटंस | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| जोशुआ लिटिल | विदेशी | गेंदबाज | ₹ 4,40,00,000 | गुजरात टाइटंस | पहली बार IPL में खेलेंगे |
| केन विलियमसन | विदेशी | बल्लेबाज | ₹ 2,00,00,000 | गुजरात टाइटंस | सनराइजर्स हैदराबाद |
| केएस भारत | भारतीय | विकेटकीपर | ₹ 1,20,00,000 | गुजरात टाइटंस | दिल्ली कैपिटल्स |
| मोहित शर्मा | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 50,00,000 | गुजरात टाइटंस | पूर्व में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं |
| ओडियन स्मिथ | विदेशी | ऑलराउंडर | ₹ 50,00,000 | गुजरात टाइटंस | पंजाब किंग्स |
| उर्विल पटेल | भारतीय | विकेटकीपर | ₹ 20,00,000 | गुजरात टाइटंस | पहली बार IPL में खेलेंगे |
आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), केन विलियम्सन, शुभमन गिल, श्रीकर भरत, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, उर्विल पटेल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद।
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज
रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण अरोन।
