Delhi Capitals (DC) IPL Team 2023 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 15 करोड़ रुपए खर्च कर 5 खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी में उतरने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 19.45 करोड़ रुपए की राशि थी। नीलामी खत्म होने के बाद 4.45 करोड़ रुपए बचे। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा 5.5 करोड़ रुपए की राशि भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार पर खर्च की। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी से पहले 5 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया था।
Delhi Capitals (DC) Team 2023 Players List: फिल साल्ट और रिले रोसौव को खरीदकर पूरी की कमी
ऋषभ पंत (Rishabh Pant), डेविड वार्नर (David Warner), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के लाइन-अप वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी इशांत शर्मा के साथ-साथ और युवा मुकेश कुमार पर भी दांव लगाया।
ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को मध्यक्रम में तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की तलाश थी। इसकी कमी उसने फिल साल्ट को खरीदकर पूरी की। दिल्ली कैपिटल्स को विशेषज्ञ फिनिशर की भी जरुरत थी। शायद इसीलिए उसने रिले रोसौव को एक्सेलेरेटेड बिडिंग में अपना बनाया।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | किसने खरीदा | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 5,50,00,000 | दिल्ली कैपिटल्स | – |
रिले रोसौव (Rilee Rossouw) | विदेशी | बल्लेबाज | ₹ 4,60,00,000 | दिल्ली कैपिटल्स | – |
मनीष पांडे (Manish Pandey) | भारतीय | बल्लेबाज | ₹ 2,40,00,000 | दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ सुपर जॉयंट्स |
फिल सॉल्ट (Phil Salt) | विदेशी | विकेटकीपर | ₹ 2,00,00,000 | दिल्ली कैपिटल्स | – |
इशांत शर्मा (Ishant Sharma) | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 50,00,000 | दिल्ली कैपिटल्स | – |
दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, केएस भरत, मनदीप सिंह को रिलीज किया और ट्रेड के जरिए अमन खान को अपनी टीम का हिस्सा बनाया।