IPL Auction 2023:आईपीएल (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन कोच्चि में चल रहा है। ऑक्शन के तीसरे राउंड तक सभी फ्रेंचाइजियों ने ऑलराउंडर, बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज पर कुछ ज्यादा ही भरोसा जताया। जबकि इस बार मिनी ऑक्शन में स्पिनरों (Spinners) को कोई खरीददार नहीं मिले और अगर मिले भी तो उनको बेस प्राइस (Base Price) में ही टीम में शामिल कर लिया गया।
स्पिनर्स को नहीं मिले खरीददार (Spinners were Unsold)
स्पिनर्स में आदिल रशीद को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 2 करोड़ और मंयक मार्कंडेय को हैदराबाद ने 50 लाख के बेस प्राइस में शामिल किया। इन दोनों के अलावा और स्पिनर्स को खरीददार नहीं मिले। स्पिनर्स में बड़े नाम मुजीब उर रहमान, ऐडम जैम्पा, तबरेज शम्सी और अकील हुसैन जैसे स्पिनर्स पर कोई फ्रेंचाइजियों ने भरोसा नहीं जताया। उसके अलावा शाकिब अल हसन, श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ी भी अनसोल्ड रह गए।
वहीं अगर तेज गेंदबाज की बात की जाए तो इंग्लैंड के टी20 के मुख्य गेंदबाज क्रिस जॉर्डन और ऐडम मिल्न को किसी ने नहीं खरीदा। बेंगलुरु ने रीस टॉप्ली पर भरोसा जताया और 1.90 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को 50 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। जाय रिचर्डसन 1.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए। जबकि इंशात शर्मा को बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
ऑलराउंडर्स का रहा जलवा (All-rounders were sold at high price)
ऑलराउंडर्स में बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन और सैम करन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सैम करन 18.50 करोड़ में बिके। सैम करन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाई। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में कैमरन ग्रीन पर खर्च कर दिए। मुंबई पोलार्ड के रूप में एक ऑलराउंडर खोज रही थी। वहीं बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.50 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। वहीं जेसन होल्डर भी लगभग 6 करोड़ ले गए। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने अपने टीम में शामिल किया।