आईपीएल ऑक्शन 2024 में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कई को निराशा हाथ लगी। टीमों ने अपने-अपने गणित के लिहाज से खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। इस बीच कई टीमों की ऑक्शन टेबल भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आए जो अलग-अलग भूमिका में फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर 90 और इस सदी के शुरुआत में क्रिकेट देखने वाले भावुक हो जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन का वीडियो शेयर किया है जिसमें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा नजर आए। ऑक्शन के ब्रेक में यह खिलाड़ी एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए। हंसी मजाक करते हुए यह खिलाड़ी पुरानी टीम इंडिया की याद दिला रहे थे।

सोशल मीडिया पर फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया। यह सभी खिलाड़ी एक साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और फैंस के लिए दिल में अलग जगह रखते हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए इस वीडियो ने कई पुरानी यादें ताजा कर दी।