पिछले साल आईपीएल में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही राजस्थान रॉयल्स इस साल अपनी सारी कामियों को दूर करने की कोशिश में है। यह कमी दूर होगी ऑक्शन में जो कि 19 दिसंबर को होने वाला है। इस ऑक्शन में राजस्थान की नजर मुख्य तौर पर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज, ऑलराउंडर्स और तेज गेंदबाजों पर होगी।
ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। राजस्थान ने अपने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया वहीं देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान की जगह ट्रेड किया। इसके साथ ही उन्होंने 16 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। ऑक्शन में जाने से पहले राजस्थान रॉयल्स के पर्स में सबसे कम पैसा है। यह टीम महज 14 करोड़ 50 लाख रुपए के साथ अपनी टीम की जरूरतों को पूरा करने उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के पास 8 खिलाड़ियों की जगह है। इसमें से तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
क्या है राजस्थान रॉयल्स की जरूरतें
मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज – टीम को पिछले साल मिडिल ऑर्डर में एक हिटर की कमी महसूस हो रही थी।
इस साल वह इस जगह के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर दांव लगा सकते हैं। मनीष पांडे भी इस जगह के लिए अच्छे दावेदार हैं जिनके पास काफी अनुभव है।
तेज गेंदबाज – राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट के तौर पर एक बेहतरीन गेंदबाज है लेकिन बोल्ट का साथ देने वाला कोई नहीं है। इसी कारण आरआर ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर नजर रखेगी।
इस जगह के लिए टीम के पास विदेशी नामों में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स का एक विकल्प होगा। वोक्स निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम टिम साउदी पर भी दांव लगा सकती है जो कि न्यूजीलैंड टीम में भी बोल्ट के साथी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पर भी नजर होगी जो कि आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी का मुजायरा भी दिखा चुके हैं।
ऑलराउंडर – राजस्थान रॉयल्स को इस साल एक ऑलराउंडर की भी जरूरत होगी जो कि बल्ले और गेंद दोनों से ही उनके लिए काम कर सके।
ऑलराउंडर की जगह के लिए टीम के लिए डेरिल मिचेल अच्छे विकल्प होंगे। वह पिछले सीजन में अनसोल्ड रहे थे लेकिन इस साल वर्ल्ड कप में अच्छी लय में नजर आए। न्यूजीलैंड के जिम्मी नीशम भी इस जगह के लिए अच्छे ऑप्शन हैं जो कि आरआर का हिस्सा रह चुके हैं। अगर टीम किसी भारतीय को इस जगह के लिए चुनती है तो शार्दुल ठाकुर पर दांव लगा सकती हैं।
नाम | देश | रोल | बेस प्राइस |
हैरी ब्रूक | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 2 करोड़ रुपए |
रोवमैन पॉवेल | वेस्टइंडीज | बल्लेबाज | 1 करोड़ रुपए |
मनीष पांडे | भारत | बल्लेबाज | 50 लाख रुपए |
क्रिस वोक्स | इंग्लैंड | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ रुपए |
टिम साउदी | न्यूजीलैंड | तेज गेंदबाज | 1.5 करोड़ रुपए |
पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | तेज गेंदबाज | 2 करोड़ रुपए |
डेरिल मिचेल | न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड | 1 करोड़ रुपए |
जिम्मी नीशम | न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड | 2 करोड़ रुपए |
रिलीज किए गए खिलाड़ी – देवदत्त पडिक्कल (ट्रेड), जो रूट, जेसन होल्डर, केसी करिअप्पा, मुरुगन अश्विन, अब्दुल बासित, आकाश वशिष्ठ, ओबेड मैकॉय, केएम आसिफ, कुलदीप यादव</p>
ऑक्शन से पहले पूरी टीम – संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा , अवेश खान (एलएसजी से)।