Joe Root Unsold in IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) की शुरुआत में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) को खरीदार नहीं मिला था। मिनी ऑक्शन के अंत में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले साल 2018 के ऑक्शन में भी वह अनसोल्ड रह गए थे।

साउथ अफ्रीका (South Africa) के दिग्गज बल्लेबाज रिले रोसौव (Rilee Rossouw) भी पहले राउंड में अनसोल्ड रह गए थे। उन्हें एक्सीलरेटेड ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4.6 करोड़ में खरीदा। साल 2022 में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 175+ के स्टाइक रेट से रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने लगातार 2 शतक भी जड़े। इसके बाद भी वह फ्रेंचाइजियों का भरोसा नहीं जीत पाए।

साल 2019 से टी20 नहीं खेले जो रूट (Joe Root has not Played T20 Since 2019)

जो रूट (Joe Root) के इंग्लैंड की टी20 टीम (England T20 Team) का हिस्सा नहीं हैं। मई 2019 के बाद से वह टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। हालांकि, जो रूट (Joe Root) ने साल 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस दौरान 49.8 की औसत और 146.47 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए थे। उन्होंने 32 टी20 में 35.72 के औसत और 126.31 के स्ट्राइक रेट स से 893 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़ा है। 90 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

रिले रोसौव का साल 2022 में प्रदर्शन (Rilee Rossouw in 2022)

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले रिले रोसौव (Rilee Rossouw) के लिए टी20 क्रिकेट में साल 2022 काफी शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 4.6 करोड़ में उन्हें खरीदा। उन्होंने साल 2022 में मैच में 46.50 के औसत और 176.30 के औसत से 372 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशन करियर में 26 मैच में 36.78 की औसत और 156.02 के स्ट्राइक रेट से 699 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ा है।