IPL Auction 2018: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की नीलामी बेंगलुरू में होगी। इंग्लैंड के जोए रूट, बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन तथा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पर 27 एवं 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में सबकी नजरें हैं। अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची पर नजर डालें, तो इसमें विराट कोहली (17 करोड़) शीर्ष पर हैं। वहीं युवराज सिंह (16 करोड़) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस सीजन देखना होगा कि नीलामी में कौन-सा खिलाड़ी इन्हें पछाड़कर आगे निकल सकता है।

बता दें कि इंग्लैंड के 26 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 58, न्यूजीलैंड के 30 और दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। नीलामी में कुल 282 विदेशी खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। इस नीलामी में अफगानिस्तान के भी 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 39-39 खिलाड़ी शामिल होंगे। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के आठ और सात खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे।

IPL Auction 2018 LIVE

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछले संस्करणों में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क, क्रिस लिन, पैट कमिंस भी नीलामी में शामिल होंगे। वेस्टइंडीज के ड्वायन ब्रावो, कार्लोस ब्राथवेट, इविन लुइस और जेसन होल्डर की भी नीलामी में बोली लगेगी। हाशिम अमला, कागिसो रबाडा, फाफ डु प्लेसिस और मोर्ने मोर्केल पर भी सभी की निगाहें होंगी। पिछले संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे और टी-20 विशेषज्ञ माने जाने वाले ग्लैन मैक्सवेल पर एक बार फिर सभी फ्रेंचाइजियां नजरें गड़ा के बैठेंगी। वहीं अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो गौतम गंभीर, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, लोकेश राहुल और मुरली विजय के लिए फ्रेंचाइजियां बोली लगाती दिखेंगीं।

IPL Auction 2018: जानिए कितना है टीमों का बजट, क्या हैं नीलामी के नियम…

इस सीजन 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन बीसीसीआई ने छंटनी कर इसे 578 खिलाड़ियों का कर दिया। खिलाड़ियों को उनके प्रोफाइल के आधार पर आठ स्लैब में रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए स्लैब क्रमश: दो करोड़ रुपये, 1.5 करोड़ रुपये, एक करोड़ रुपये, 75 लाख रुपये और 50 लाख रुपये है, जबकि अनकैप खिलाड़ियों का आधार मूल्य क्रमश: 40 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 20 लाख रुपये है।

ये हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी:

विराट कोहली (2018) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 17 करोड़
युवराज सिंह (2015) – दिल्ली डेयरडेविल्स – 16 करोड़
रोहित शर्मा (2018) – मुंबई इंडियंस – 15 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी (2018) – चेन्नई सुपर किंग्स – 15 करोड़
ऋषभ पंत (2018) – दिल्ली डेयरडेविल्स – 15 करोड़
बेन स्टोक्स (2017) – राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स – 14.5 करोड़
युवराज सिंह (2014) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 14 करोड़
दिनेश कार्तिक (2014) – दिल्ली डेयरडेविल्स – 12.5 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी (2016) – राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स – 12.5 करोड़
डेविड वॉर्नर (2018) – सनराइजर्स हैदराबाद – 12.5 करोड़
स्टीव स्मिथ (2018) – राजस्थान रॉयल्स – 12.5 करोड़