IPL 2026 Gujarat Titans Playing 11 Prediction: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुल 5 खिलाड़ियों को खरीदा था। उनकी इस खरीद में सबसे महंगे खिलाड़ी थे जेसन होल्डर जिन्हें गुजरात की टीम ने 7 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही जोश बटलर, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स जैसे टी20 के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

7 खिलाड़ी बाहर, 5 पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप; 2024 से 2026 तक कितना बदला भारत का स्क्वाड

अब फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि ओपनिंग कौन करेगा। क्योंकि पिछले सीजन गुजरात की टीम बटलर का फायदा नहीं उठा पाई थी और ओपनिंग पूरे सीजन शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की थी। आगामी सीजन में शुभमन गिल के साथ अगर जोश बटलर ओपनिंग करते हैं और साई सुदर्शन नंबर 3 पर आते हैं तो इसमें हैरानी नहीं होगी।

बटलर ने लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर जलवा बिखेरा था। फ्रेंचाइजी के पास इसके अलावा मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। वहीं निचले क्रम में राशिद खान, कगिसो रबाडा भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोश बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर– प्रसिद्ध कृष्णा

आईपीएल ऑक्शन में GT ने खरीदे ये खिलाड़ी

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसफाइनल बोलीकैप्ड/अनकैप्ड
1जेसन होल्डर (विदेशी)₹2,00,00,000₹7,00,00,000कैप्ड (Capped)
2टॉम बैंटन (विदेशी)₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड (Capped)
3अशोक शर्मा₹30,00,000₹90,00,000अनकैप्ड (Uncapped)
4ल्यूक वुड (विदेशी)₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड (Capped)
5पृथ्वीराज यार्रा₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड (Uncapped)

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की नजरें लगातार तीसरे फाइनल पर, भारत-पाकिस्तान से भी नीचे अंग्रेज

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वीराज यारा, ल्यूक वुड।