आईपीएल 2026 के लिए नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज कर दिया। फ्रेंचाइजी से अलग होने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर मुंबई इंडियंस का शुक्रिया अदा किया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। अर्जुन की पोस्ट पर बहन सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी से पहले अर्जुन की पोस्ट पर सारा के कमेंट और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाओं को लेकर तेंदुलकर परिवार फिर सुर्खियों में है।

IPL 2026: संजू-आयुष ओपनर, ऋतुराज 3, ब्रेविस 4, शिवम दुबे 5 नंबर पर खेलेंगे, ये है CSK की संभावित बैटिंग लाइन-अप

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मुंबई इंडियंस, ‘यादों के लिए शुक्रिया। बैज पहनना और टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है, जल्द ही मिलते हैं।’ अर्जुन तेंदुलकर का यह संदेश उनके नए सफर की तरफ साफ संकेत देता है।

सारा तेंदुलकर का कमेंट वायरल

अर्जुन की पोस्ट पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। सारा तेंदुलकर ने लिखा, ‘love uuuu’. सारा ने ब्लू हार्ट और ‘नजर न लगे’ वाली इमोजी भी पोस्ट की। सारा तेंदुलकर की छोटी सी प्रतिक्रियाएं फैंस के बीच खूब चर्चा में है। सारा तेंदुलकर कि ‘love uuuu’ वाले कमेंट पर तीन हजार से ज्यादा, जबकि ब्लू हार्ट और ‘नजर न लगे’ वाली इमोजियों पर 2500 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। यह दिखाता है कि तेंदुलकर परिवार की हर सोशल मीडिया गतिविधि प्रशंसकों के बीच कितना बड़ा आकर्षण रखती है।

अंग्रेज क्रिकेटर ने भी किया रिएक्ट

अर्जुन तेंदुलकर की इस पोस्ट पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की ओपनर डेनियल वॉट ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ताली बजाने वाली इमोजी पोस्ट कर अर्जुन तेंदुलकर को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। डेनियल वॉट के कमेंट के बाद फैंस ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी कमेंट किया। एलएसजी ने लिखा, ‘लखनऊ में आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं किया जा रहा।’

LSG में दिखेगा नया अध्याय

मुंबई इंडियंस के साथ सीमित मौके मिलने के बाद अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें नए माहौल में ज्यादा अवसर मिलेंगे और वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित करेंगे। ईडन गार्डन की पिच पर बहस गरमाई: गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, क्या भारतीय बल्लेबाजों को टर्न खेलना नहीं आया?