इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ी बिके। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी थे। आईपीएल के 19वें सत्र का ऑक्शन दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के नाम रहा। अबुधाबी में मंगलवार (16 दिसंबर) को यूपी के रहने वाले और शिक्षामित्र के बेटे प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इतनी ही रकम में चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को भी खरीदा। इस सौदे के कारण दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।

IPL 2026 Auction: 215.45 करोड़ में 77 खिलाड़ी बिके, ये है नीलामी में सोल्ड सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। श्रीलंका के मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। लियाम लिविंगस्टोन को एक्सलरेटेड ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा।

एक अन्य अनकैप्ड खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा। कई बड़े नामों के लिए कुछ खास बोली नहीं लगी। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा।

बता दें कि वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिश्नोई 11 करोड़ में रिटेन किया था। एक्सलरेटेड ऑक्शन में सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स और पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दोनों 75 लाख के बेस प्राइस में बिके। राहुल चाहर को लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा। स्टीव स्मिथ के लिए बोली नहीं लगी।

IPL 2026 SRH Players Full List Sunrisers Hyderabad Full Squad
IPL 2026 KKR Players Full List Kolkata Knight Riders Full Squad
IPL 2026 GT Players Full List Gujarat Titans Full Squad
IPL 2026 LSG Players Full List Lucknow Super Giants Full Squad
IPL 2026 MI Players Full List Mumbai Indians Full Squad
IPL 2026 CSK Players Full List Chennai Super Kings Full Squad
IPL 2026 RCB Players Full List Royal Challengers Bengaluru Full Squad
IPL 2026 RR Players Full List Rajasthan Royals Full Squad
IPL 2026 DC Players Full List Delhi Capitals Full Squad
IPL 2026 PBKS Players Full List Punjab Kings Full Squad
Live Updates
12:34 (IST) 16 Dec 2025

मुंबई इंडियंस का कोई रोल नहीं!

आईपीएल मिनी ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर खरीदने के अलावा मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़ रुपये) का शायद ही कोई रोल होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजी, जिनके पास सबसे ज्यादा पैसे हैं, वे उस रकम से ज्यादा की बोली लगाने के लिए आजाद हैं। हालांकि, खिलाड़ी को मिलने वाली रकम 18 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहेगी। यह नियम पिछले साल के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को ‘IPL प्लेयर रेगुलेशन 2025–27: मुख्य बातें’ नाम के डॉक्यूमेंट में बताया गया था।

12:32 (IST) 16 Dec 2025
नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लाग में हम आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ियों, नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों, सबसे ज्यादा बोली लगने वाले खिलाड़ियों और बड़े नाम होने के बावजूद अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों की पूरी जानकारी लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।