इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ी बिके। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी थे। आईपीएल के 19वें सत्र का ऑक्शन दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के नाम रहा। अबुधाबी में मंगलवार (16 दिसंबर) को यूपी के रहने वाले और शिक्षामित्र के बेटे प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इतनी ही रकम में चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को भी खरीदा। इस सौदे के कारण दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।

IPL 2026 Auction: 215.45 करोड़ में 77 खिलाड़ी बिके, ये है नीलामी में सोल्ड सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। श्रीलंका के मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। लियाम लिविंगस्टोन को एक्सलरेटेड ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा।

एक अन्य अनकैप्ड खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा। कई बड़े नामों के लिए कुछ खास बोली नहीं लगी। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा।

बता दें कि वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिश्नोई 11 करोड़ में रिटेन किया था। एक्सलरेटेड ऑक्शन में सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स और पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दोनों 75 लाख के बेस प्राइस में बिके। राहुल चाहर को लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा। स्टीव स्मिथ के लिए बोली नहीं लगी।

IPL 2026 SRH Players Full List Sunrisers Hyderabad Full Squad
IPL 2026 KKR Players Full List Kolkata Knight Riders Full Squad
IPL 2026 GT Players Full List Gujarat Titans Full Squad
IPL 2026 LSG Players Full List Lucknow Super Giants Full Squad
IPL 2026 MI Players Full List Mumbai Indians Full Squad
IPL 2026 CSK Players Full List Chennai Super Kings Full Squad
IPL 2026 RCB Players Full List Royal Challengers Bengaluru Full Squad
IPL 2026 RR Players Full List Rajasthan Royals Full Squad
IPL 2026 DC Players Full List Delhi Capitals Full Squad
IPL 2026 PBKS Players Full List Punjab Kings Full Squad
Live Updates
17:33 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: यश राज पुंजा को बेस प्राइस में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले वाहिदुल्लाह जादरान अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले शिवम शुक्ला अनसोल्ड रहे। यश राज पुंजा को 30 लाख के बेस प्राइस में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

17:31 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: सुशांत मिश्रा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले आकाश मधवाल अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले सुशांत मिश्रा के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 90 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

17:28 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: नमन तिवारी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले नमन तिवारी के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा।

17:26 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: कार्तिक त्यागी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस के साथ राज लिम्बानी अनसोल्ड रहे। कार्तिक त्यागी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई। वह बेस प्राइस में बिके। सिमरजीत सिंह अनसोल्ड रहे।

17:23 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले भारतीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। 90 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

17:18 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: वंश बेदी- तुषार रहेजा अनसोल्ड

30 लाख बसे प्राइस वाले वंश बेदी अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले तुषार रहेजा अनसोल्ड रहे।

17:17 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले तेजस्वी सिंह के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा।

17:14 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले मुकुल चौधरी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 2.60 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।

17:11 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा

30 लाख बेस प्राइस वाले रुचित अहीर अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले कार्तिक शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 13 करोड़ की बोली के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स रेस से बाहर हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा। वह प्रशांत वीर के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

16:59 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। तनुष कोटियान अनसोल्ड रहे। कमलेश नागरकोटी अनसोल्ड रहे। सनवीर सिंह अनसोल्ड रहे।

16:57 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: प्रशांत वीर ने रचा इतिहास

30 लाख बेस प्राइस वाले प्रशांत वीर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। 10 करोड़ की बोली पार होते ही प्रशांत ने इतिहास रचा। वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा।

16:49 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: विजय शंकर और राजवर्धन हंगरगेकर अनसोल्ड

विजय शंकर और राजवर्धन हंगरगेकर अनसोल्ड रहे। महिपाल लमरोर अनसोल्ड रहे। ईडन टॉम अनसोल्ड रहे।

16:47 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। बोली 1 करोड़ पार कर गई है। 2 करोड़ के बाद आरसीबी बाहर हुई और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वह सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय नहीं बन पाए। आवेश खान 10 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय हैं।

16:18 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर पर RCB ने लगाया दांव, केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

केकेआर ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को पिछले ऑक्शन में खरीदा था। इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। अब आईपीएल 2026 के ऑक्शन में आरसीबी ने उन पर दांव लगाया है लेकिन ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। …यहां पढ़ें
16:16 (IST) 16 Dec 2025
IPL Auction 2026 LIVE: यश ढुल अनसोल्ड

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लग रही रहे। 30 लाख बेस प्राइस के साथ अथर्व तायडे अनसोल्ड रहे। अनमोलप्रीत सिंह अनसोल्ड रहे। अभिनव तेजराणा अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले अभिनव मनोहर अनसोल्ड रहे। यश ढुल अनसोल्ड रहे। 30 लाख बेस प्राइस वाले आर्या देसाई अनसोल्ड रहे।

16:13 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वह पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के हिस्सा थे। महेश तीक्ष्णा अनसोल्ड रहे। मुजीब उर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अकिल होसेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

16:10 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: रवि बिश्नोई के लिए सनराइजर्स-राजस्थान में जंग

राहुल चाहर 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले रवि बिश्नोई के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। बोली 6 करोड़ के पार हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई बाहर हो गई। सनराइजर्स-राजस्थान में जंग जारी।

16:02 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: नॉर्खिया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड रहे। एनरिक नॉर्खिया को 2 करोड़ के बेस प्राइस में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। अफगानिस्तान के फजहलक फारूकी 1 करोड़ बेस प्राइस के अनसोल्ड रहे

16:00 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने

15:59 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: पथिराना के लिए के बोली 15 करोड़ के पार

शिवम मावी 75 लाख रुपये के साथ अनसोल्ड रहे। साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ बेस प्राइस में श्रीलंका के मथिशा पथिराना के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। आईपीएल 2026 ऑक्शन में दूसरी बार कोई खिलाड़ी 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 15.80 करोड़ की बोली के बाद दिल्ली रेस से बाहर हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स की एंट्री हुई।

15:51 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा

तेज गेंदबाज आकाशदीप 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ में खरीदा।

15:27 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े।

15:26 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: बेन डकेट को दिल्ली ने खरीदा

इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। बेन डकेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई और उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

15:25 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates:गुरबाज-बेयरस्टो अनसोल्ड

अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 1.50 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले जॉनी बेयरस्टो अनसोल्ड रहे।

15:23 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: 1 करोड़ में बिके क्विंटन डिकॉक

केएस भरत 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले क्विंटन डिकॉक को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

15:22 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: आरसीबी के लिए खेलेंगे वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। दीपक हुड्ड 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। अब सेट नंबर 3 में विकेटकीपर्स की बोली लगेगी।

15:19 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: वेंकटेश अय्यर के लिए लग रही बोली

2 करोड़ बेस वाले वेंकटेश अय्यर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 2.80 करोड़ की बोली के बाद एंट्री मारी। गुजरात बाहर हो गई। 3.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी में जंग जारी है।

15:12 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: लखनऊ से खेलेंगे वानिंदु हसरंगा

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर अनसोल्ड रहे। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। वह 2 करोड़ के बेस प्राइस में बिके।

15:11 (IST) 16 Dec 2025

IPL 2026 Mini Auction LIVE Updates: रचिन रविंद्र-लियम लिविंगस्टोन अनसोल्ड

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ लियम लिविंगस्टोन अनसोल्ड रहे।

15:09 (IST) 16 Dec 2025

IPL Auction 2026 LIVE: गस एटकिंसन अनसोल्ड रहे

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सेट 2 में सबसे पहले इंग्लैंड के गस एटकिंसन के लिए बोली लगी। वह अनसोल्ड रहे।