इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ी बिके। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी थे। आईपीएल के 19वें सत्र का ऑक्शन दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के नाम रहा। अबुधाबी में मंगलवार (16 दिसंबर) को यूपी के रहने वाले और शिक्षामित्र के बेटे प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इतनी ही रकम में चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को भी खरीदा। इस सौदे के कारण दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। श्रीलंका के मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। लियाम लिविंगस्टोन को एक्सलरेटेड ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ में खरीदा।
एक अन्य अनकैप्ड खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा। कई बड़े नामों के लिए कुछ खास बोली नहीं लगी। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा।
बता दें कि वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिश्नोई 11 करोड़ में रिटेन किया था। एक्सलरेटेड ऑक्शन में सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स और पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दोनों 75 लाख के बेस प्राइस में बिके। राहुल चाहर को लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा। स्टीव स्मिथ के लिए बोली नहीं लगी।
IPL Auction 2026: ये हैं 1.50 करोड़ और 1.25 बेस प्राइस वाले खिलाड़ी, जानें कौन बिका और किसे नहीं मिला खरीदार
IPL Auction 2026 LIVE: 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ी बिके
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ी बिके। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी थे। स्टीव स्मिथ और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगी।
IPL Auction 2026 LIVE: आईपीएल 2026 ऑक्शन समाप्त
पृथ्वी राज यारा को 30 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के विल सदरलैंड अनसोल्ड रहे। ल्यूक वुड को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। आरएस अम्ब्रीश अनसोल्ड रहे। विहान मल्होत्रा को 30 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। कनिष्क चौहान को 30 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। काइल जेमीसन को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: पृथ्वी शॉ बिके
दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में पृथ्वी शॉ को खरीदा। दीपक हुड्डा अनसोल्ड रहे। जेमी स्मिथ अनसोल्ड रहे। स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड रहे। सनवीर सिंह अनसोल्ड रहे। जकारी फॉउल्कस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई और 75 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। इंग्लैंड के टॉम बेंटन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा। काइम जेमीसन अनसोल्ड। एडम मिल्न के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने ने दिलचस्पी दिखाई। राजस्थान ने 2.40 करोड़ में खरीदा। कुलदीप सेन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 75 लाख में अपने साथ जोड़ा। विकी ओस्टवाल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। 30 लाख में खरीदा।
ऋतिक ताड़ा अनसोल्ड रहे। 50 लाख बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई। 1.60 करोड़ की बोली के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने 3 करोड़ में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले चामा मिलिंद अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक चिकारा अनसोल्ड रहे। दूसरा एक्सलरेटेड ऑक्शन समाप्त हुआ।
IPL Auction 2026 LIVE: साहिल परख को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन अनसोल्ड रहे। रिले मेरेडिथ अनसोल्ड रहे। साहिल परख के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 30 लाख के बेस प्राइस में जोड़ा। मयंक डागर अनसोल्ड रहे। मोनी ग्रेवाल अनसोल्ड रहे। विशाल निषाद को 30 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा। मैकनील नोरोन्हा अनसोल्ड रहे। सिद्धार्थ यादव अनसोल्ड रहे। ब्रजेश शर्मा के लिए राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई। 30 लाख में अपने साथ जोड़ा।
IPL Auction 2026 LIVE: लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
एडम मिल्न अनसोल्ड रहे। लुंगी एनगिडी को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। सलमान निजर अनसोल्ड रहे। अमन राव को 30 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। मनन वोहरा 30 लाख में अनसोल्ड रहे। मयंक रावत 30 लाख में मुंबई इंडियंस से जुड़े। मुरुगन अश्विन अनसोल्ड रहे। प्रवीण दुबे के लिए पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। 30 लाख के बेस प्राइस में जोड़ा।
IPL Auction 2026 LIVE: जोश इंग्लिस को 8.60 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
जॉर्डन कॉक्स 75 लाख बेस प्राइस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए। 2 करोड़ में जोश इंग्लिस के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। 8.60 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: बेन ड्वारशुईस को 4.40 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा
आकाश मधवाल अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुईस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने बोली लगाई। 4.40 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: राहुल चाहर को चेन्नई ने 5.20 करोड़ में खरीदा
1 करोड़ बेस प्राइस वाले राहुल चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा। अथर्व तायडे अनसोल्ड रहे। राजवर्धन हंगरगेकर अनसोल्ड रहे। सनवीर सिंह अनसोल्ड रहे। रुचित अहीर अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: शिवम मावी को सनराइजर्स ने खरीदा
इंग्लैंड के जेमी स्मिथ अनसोल्ड रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को 1 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन अनसोल्ड रहे। शिवम मावी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। 75 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा।
IPL Auction 2026 LIVE: लियाम लिविंगस्टोन 13 करोड़ में बिके
लियाम लिविंगस्टोन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। सनराइजर्स ने 13 करोड़ में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ में रचिन रविंद्र को खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे सरफराज
एक्सलरेटेड ऑक्शन में भी जेक फ्रेजर मैक्गर्क नहीं बिके। चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख में सरफराज खान को अपने साथ जोड़ा। वह पांच साल बाद आईपीएल में खेलते दिखेंगे। पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे। दीपक हुड्डा अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: मणिशंकर मुरासिंह अनसोल्ड रहे
मणिशंकर मुरसिंह 30 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। एक्सलरेटेड ऑक्शन का पहला राउंड समाप्त हुआ।
IPL Auction 2026 LIVE: प्रफुल्ल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
करण लाल अनसोल्ड रहे। उत्कर्ष सिंह अनसोल्ड रहे। आयुष कार्तिक अनसोल्ड रहे। प्रफुल्ल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा। जिक्कू ब्राइट 30 लाख में अनसोल्ड रहे। इजाज सावरिया अनसोल्ड रहे। क्रैंस फुलेत्रा को 30 लाथ में सनराइजर्स ने खरीदा। सार्थक रंजन को 30 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। दक्ष कामरा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: अथर्व अंकोलेकर को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
30 लाख बेस प्राइस वाले चित्तल गांधी अनसोल्ड रहे। अमित कुमार को 30 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। विशाल निषाद अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अनसोल्ड रहे। डेनियल लेटगन अनसोल्ड रहे। अथर्व अंकोलेकर को 30 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: रीचर्ड ग्लीसन-अल्जारी जोसेफ अनसोल्ड रहे
इंग्लैंड के रीचर्ड ग्लीसन अनसोल्ड रहे। अल्जारी जोसेफ अनसोल्ड रहे। रिले मेरेडिथ अनसोल्ड रहे। झाय रिचर्डसन अनसोल्ड रहे। धीरज कुमार अनसोल्ड रहे। तनय त्यागराजन अनसोल्ड रहे। साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टराह्युजन अनसोल्ड रहे। इरफान उमैर अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर 2 करोड़ बेस प्राइस वाले कूपर कोनोली के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा। डेनियल लॉरेंस 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। तस्कीन अहमद अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
केएम आसिफ अनसोल्ड रहे। साकिब हुसैन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। मोहम्मद इजहार के लिए मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई और 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले ओंकार तरमाले को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। मुरुगन अश्विन अनसोल्ड रहे। तेजस बरोका अनसोल्ड रहे। केसी करियप्पा अनसोल्ड रहे। मोहित राठी अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: सलील अरोड़ा को सनराइजर्स ने खरीदा
सलील अरोड़ा के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। 1.50 करोड़ में सनराइजर्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले रवि सिंह को 95 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
विक्की ओस्टवाल को 30 लाख के बेस प्राइस में किसी ने नहीं खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले मयंक रावत अनसोल्ड रहे। मंगेश यादव के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने 5.20 करोड़ में खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: अक्षत रघुवंशी को 2.20 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा
दानिश मालेवर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा। सलमान निजर अनसोल्ड रहे। अक्षत रघुवंशी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 2.20 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। सात्विक देसवाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 30 लाख में खरीदा। अमन खान को 30 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। चेन्नई ने 40 लाख में खरीदा।
न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई। 1.50 करोड़ में बिके। काइल जेमीसन अनसोल्ड रहे। एडम मिल्न अनसोल्ड रहे। लुंगी एनगिडी अनसोल्ड रहे। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 9.20 करोड़ में खरीदा। चेतन सकारिया और कुलदीप सेन नहीं बिके। अफगानिस्तान के वकार सलामखेल नहीं बिके।
IPL Auction 2026 LIVE: जोश इंगलिस अनसोल्ड
श्रीलंका के दासुन शनाका अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ बेस वाले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इंग्लैंड के टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंगलिस अनसोल्ड रहे। वह केवल कुछ ही मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
IPL Auction 2026 LIVE: जेसन होल्डर को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ में खरीदा
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर 2 करोड़ बेस प्राइस वाले जेसन होल्डर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। गुजरात-चेन्नई में जंग देखने को मिली। गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
75 लाख रुपये बेस प्राइस वाले राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले शॉन एबट अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के ब्रेसवेल भी अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिा के बेन ड्वारशुईस अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: पथुम निसांका 4 करोड़ में दिल्ली से जुड़े
एक्सलरेटेड ऑक्शन शुरू हो गया है। अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल नहीं बिके। श्रीलंका के पथुम निसांका के लिए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 4 करोड़ में दिल्ली से जुड़े।
आईपीएल मिनी ऑक्शन में 45 मिनट का ब्रेक हुआ। इसके बाद एक्सलरेटेड ऑक्शन होगा। कैमरन अबतक इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
IPL Auction 2026 LIVE: कर्ण शर्मा अनसोल्ड
50 लाख बेस प्राइस वाले कर्ण शर्मा अनसोल्ड रहे। 30 लाख बसे प्राइस वाले कुमार कार्तिकेय सिंह अनसोल्ड रहे।
IPL Auction 2026 LIVE: विग्नेश पुथुर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
30 लाख बेस प्राइस वाले प्रशांत सोलंकी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाले विग्नेश पुथुर के लिए राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्पी दिखाई और बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा।
