IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती 3 मैचों में टीम की कप्तानी संजू सैमसन नहीं बल्कि रियान पराग करेंगे। इन तीनों मैचों में संजू सैमसन टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन वो कप्तान की भूमिका में नहीं दिखेंगे। रियान पराग आईपीएल में पहली बार राजस्थान टीम की कप्तानी करते दिखेंगे और वो जैसे ही इस लीग में बतौर कप्तान पहली बार मैदान पर उतरेंगे एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

राजस्थान के सबसे युवा कप्तान बनेंगे रियान पराग

रियान पराग 23 साल और 136 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे और इस तरह वह आईपीएल इतिहास में इस फ्रैंचाइजी के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। वह स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जिन्होंने 24 साल और 347 दिन की उम्र में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी। रियान पराग राजस्थान के सबसे युवा कप्तान बनेंगे, लेकिन आईपीएल में अगर ओवरऑल सबसे युवा कप्तान की बात की जाए तो वो चौथे नंबर पर आ जाएंगे और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ देंगे।

श्रेयस अय्यर का टूट जाएगा रिकॉर्ड

रियान पराग आईपीएल में 23 साल 136 दिन की उम्र में कप्तानी करेंगे और वो इस लीग के चौथे सबसे युवा कप्तान बनने का गौरव हासिल करेंगे। रियान इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने आईपीएल में 23 साल 142 दिन की उम्र में कप्तानी की थी। आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 22 साल 187 दिन की उम्र में आरसीबी की कप्तानी की थी तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 22 साल 344 दिन की उम्र में पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी की थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं जबकि श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर चले जाएंगे।

आईपीएल के 5 सबसे युवा कप्तान

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 22 वर्ष और 187 दिन
स्टीव स्मिथ (पुणे वॉरियर्स इंडिया)- 22 वर्ष 344 दिन
सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)- 23 वर्ष 112 दिन
रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)- 23 वर्ष 136 दिन
श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)- 23 वर्ष 142 दिन

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल