इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शनिवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 18 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने एडेन मार्कराम के साथ 18 गेंद पर 21 रन की साझेदारी की। मिचेल मार्श के न खेलने के कारण ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे।

IPL 2025 LSG vs GT LIVE Score: Watch Here

ऋषभ पंत टी20 क्रिकेट में 3 साल तो आईपीएल में 6 साल बाद ओपनिंग करने उतरे। आईपीएल 2016 में उन्होंने 4 पारियों में ओपनिंग की थी। यह उनका आईपीएल में डेब्यू सीजन था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहली बार ओपनिंग गुजरात के खिलाफ ही की थी। दो साल के लिए आईपीएल में आई गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने 40 गेंद पर 69 रन की पारी खेली थी। वह तब दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Lucknow Super Giants 
186/4 (19.3)

vs

Gujarat Titans  
180/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 26 )
Lucknow Super Giants beat Gujarat Titans by 6 wickets

ऋषभ पंत का बतौर ओपनर प्रदर्शन

आईपीएल में 5वीं बार ओपनिंग करने उतरे पंत ने 2016 में 4 पारियों में 69(40), 2(8), 32(26) और 1(2) बनाए थे।पंत ने टी20 क्रिकेट में इससे पहले नेपियर में 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग की थी। बतौर ओपनर टी20 में पंत ने 21 पारी में 32.2 के औसत और 162.21 के स्ट्राइक रेट से 644 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं।

ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। 6 मैच की 5 पारियो में 8 के औसत और 80 के स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं। 21 उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसमें 4 चौके और 1 छक्के शामिल हैं।