इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 एलिमिनेटर में गुरुवार 30 मई को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस का सामना हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमें कई मौकों पर शीर्ष-2 में पहुंचने के लिए फेवरेट थीं, लेकिन कुछ हार के कारण वे तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।
IPL 2025, GT vs MI Eliminator Live Streaming Details: Watch Here
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator Playing 11 Prediction In Hindi
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबले से पहले यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ-पूर्वानुमानित ड्रीम11 टीमें दी गईं हैं। क्रिकेट फैंस बेहतर योजना बनाने के लिए Dream11 टिप्स, संभावित प्लेइंग XI पर नजर डाल सकते हैं।
Gujarat Titans, Eliminator Playing 11 Prediction In Hindi
गुजरात टाइटंस: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस गुजरात टाइटंस के लिए एकमात्र बदलाव हो सकते हैं। कुसल मेंडिस अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में खेल रहे हैं। वह प्लेइंग इलेवन में चुने जाने पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के दो तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में राशिद खान ने उन्हें परेशान किया है।
आईपीएल 2025 में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर का प्रदर्शन बहुत उत्साहजनक (अपने मानकों के हिसाब से) नहीं रहा है। हालांकि, पिछले कुछ समय में उन्होंने रोहित शर्मा को बार-बार परेशान किया है। रोहित शर्मा उनके खिलाफ 32 गेंद पर सिर्फ 35 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं। राशिद खान ने तिलक वर्मा (23 गेंद में 24/2) और हार्दिक पंड्या (38 गेंद में 28/2) के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Mumbai Indians, Eliminator Playing 11 Prediction In Hindi
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश WTC फाइनल के लिए टीम के कैंप से बाहर निकल चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो, चरित असालंका और रिचर्ड ग्लीसन ने अस्थायी रूप से उनकी जगह ले ली है। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रयान रिकेल्टन की जगह जॉनी बेयरस्टो का आना एक बदलाव होगा। विल जैक्स के लिए चरित असालंका और बेवॉन जैकब्स में से किसी एक को चुनने के लिए टीम मैनेजमेंट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि, असालंका की ऑफ स्पिन उनके पक्ष में फैसला कर सकती है।
जॉनी बेयरस्टो, चरित असालंका और रिचर्ड ग्लीसन ने बुधवार 28 मई को नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। इस मैच की सबसे पहली प्रासंगिक भिड़ंत ट्रेंट बोल्ट और जीटी ओपनर्स के बीच होने वाली है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने साई सुदर्शन को दो बार आउट किया है। इस सीजन में ही दोनों बार। उन्होंने साई सुदर्शन के खिलाफ 30 गेंद में सिफ 31 रन दिये हैं। वह गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी भारी पड़े हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एक बार आउट किया है और आईपीएल में 69 गेंद पर सिर्फ 74 रन दिए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने शेरफेन रदरफोर्ड को भी 7 गेंद में 2 बार आउट किया है।
ये हैं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुसल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असालंका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार/कर्ण शर्मा।
IPL 2025, GT vs MI Dream11 Team Playing 11 Number 1: आईपीएल 2025, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1
कप्तान: शुभमन गिल।
उप कप्तान: साई सुदर्शन।
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।
ऑलराउंडर: मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान।
IPL 2025, GT vs MI Dream11 Team Playing 11 Number 2: आईपीएल 2025, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2
कप्तान: सूर्यकुमार यादव।
उप कप्तान: जॉनी बेयरस्टो।
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, जॉनी बेयरस्टो।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा।
ऑलराउंडर: मिचेल सैंटनर।
गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।