आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जद्दा में होगा। आईपीएल ने इसका आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की संख्या से लेकर बाकी सभी जानकारी शेयर की है। ऑक्शन 22 नवंबर से पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन के खेल से टकराएगा।
1574 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर
आईपीएल के जारी बयान के मुताबिक चार नवंबर 2024 को खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई थी। 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था जिसमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में 320 खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर चुके हैं। वहीं 1224 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। एसोसिएट नेशंस के 30 खिलाड़ियों ने भी रजिस्टर किया है।
टीमों में 204 खिलाड़ियों की जगह
लीग की 10 टीमों को छह खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति दी गई थी जिसका ऐलान 31 अक्टूबर को किया गया था। ऑक्शन के दौरान 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए सामूहिक रूप से लगभग 641.5 करोड़ रुपये होंगे। इन 204 स्थानों में से 70 विदेशी खिलाड़ियों हो सकते हैं। अब तक 10 फ्रेंचाइजी ने 558.5 करोड़ रुपये खर्च के साथ 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये दिए गए थे।
किस देश के कितने खिलाड़ी
भारत के बाद साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 91 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए नाम दिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया जहां के 76 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। वहीं इंग्लैंड के 52 खिलाड़ियों ने नाम दिया है। न्यूजीलैंड के 39 और अफगानिस्तान के 29 खिलाड़ी ऑक्शन का का हिस्सा होंगे। श्रीलंका के भी 29 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन में होगा।
देश | खिलाड़ी |
अफगानिस्तान | 29 |
ऑस्ट्रेलिया | 76 |
बांग्लादेश | 13 |
कनाडा | 4 |
इंग्लैंड | 52 |
आयरलैंड | 9 |
इटली | 1 |
नेदरलैंड्स | 12 |
न्यूजीलैंड | 39 |
स्कॉटलैंड | 2 |
साउथ अफ्रीका | 91 |
श्रीलंका | 29 |
यूएई | 1 |
अमेरिका | 10 |
वेस्ट इंडीज | 33 |
जिम्बाब्वे | 8 |