IPL 2025: आईपीएल 2025 के इस सीजन के 14वें मुकाबले में आरसीबी के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी टीम को मुसीबत से निकालने का काम किया। लिविंगस्टोन ने अपनी 54 रन की पारी के दम पर इस टीम के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
इस मुकाबले में गुजरात के स्पिनर राशिद खान की जमकर कुटाई हुई और उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। राशिद खान की गेंदों पर लिविंगस्टोन ने कुल 5 छक्के लगाए और उन्होंने हेटमायर, संजू सैमसन और विल जैक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा लियाम ने आईपीएल में 1000 रन भी पूरे किए।
लिविंगस्टोन ने तोड़ा हेटमायर, संजू व जैक्स का रिकॉर्ड
लिविंगस्टोन ने इस मैच में राशिद खान की गेंदों पर 5 छक्के लगाए और इसके बाद वो आईपीएल की एक पारी में उनके खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने हेटमायर, संजू सैमसन व विल जैक्स को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस लीग की एक पारी में राशिद के खिलाफ 4-4 छक्के लगाए थे। राशिद के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है जिन्होंने साल 2018 में उनके खिलाफ कुल 6 छक्के लगाए थे।
राशिद खान के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
6 – क्रिस गेल बनाम SRH,2018
5 – लियाम लिविंगस्टन बनाम GT,2025
4 – शिमरॉन हेटमायर बनाम SRH,2019
4 – संजू सैमसन बनाम GT,2023
4 – विल जैक्स बनाम GT,2024
श्रेयस अय्यर को लिविंगस्टोन ने पीछे छोड़ा
आईपीएल में राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में अब लियाम लिविंगस्टोन पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने इस लीग में अब तक राशिद के खिलाफ 39 पारियों में कुल 7 छक्के लगाए हैं। लियान ने श्रेयस को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 86 पारियों में राशिद के खिलाफ 6 छक्के लगाए हैं। गेल पहले स्थान पर हैं जिन्होंने राशिद के खिलाफ 33 पारियों में 7 छक्के लगाए थे और लियाम अब गेल के साथ पहले स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बैटर
545 – आंद्रे रसेल
594 – हेनरिक क्लासेन
604 – वीरेंद्र सहवाग
610 – ग्लेन मैक्सवेल
615 – क्रिस गेल
617 – यूसुफ पठान/सुनील नरेन
628 – लियाम लिविंगस्टोन
