कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की मौजूदा टीम है। हालांकि पिछले सीजन से लेकर अब तक टीम में बहुत कुछ बदल चुका है। मेंटॉर गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बन गए हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के कप्तान बन गए हैं। ऐसे में केकेआर को अब नए कप्तान की जरूरत है। अब तक केकेआर ने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऑक्शन और रिटेंशन को देखते हुए मुख्य रूप से तीन नाम रेस में नजर आते हैं।
वेंकटेश अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्श ने वेंकटेश अय्यर को रिटेन नहीं किया था। हालांकि मेगा ऑक्शन में उन्होंने सबसे ज्यादा पैसा अय्यर पर ही लुटाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपए में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा था। यही कारण है कि अय्यर को कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वह 2023 में टीम के उप-कप्तान रहे थे और नितीश राणा के चोटिल होने पर कप्तानी भी की थी। अय्यर खुद भी इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं।
रिंकू सिंह
रिंकू सिंह भी कप्तानी की रेस में शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपए में उन्हें रिटेन किया था। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया गया था। उसी समय से यह चर्चा थी कि केकेआर इस खिलाड़ी में कप्तान देख रहा है। रिंकू सिंह को कप्तानी का अनुभव भी है। यह मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं पहले यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स की कप्तानी कर चुके हैं।
अजिंक्य रहाणे
टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी कप्तानी के दावेदार हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी कर चुका है। केकेआर ने रहाणे को मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था।रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे को सैदय मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम की कमान नहीं सौंपी गई थी। हालांकि उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। रहाणे ने इस टूर्नामेंट में 469 रन बनाए थे। रहाणे ने इस दौरान 5 अर्धशतक लगाए थे। रहाणे का औसत इन मैचों में 58.62 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 164.56 का रहा।