दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है। फ्रैंचाइजी ने तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना नया गेंदबाजी कोच चुना है। यह खिलाड़ी न सिर्फ आईपीएल चैंपियन है बल्कि देश के लिए वर्ल्ड कप भी जीत चुका है। आईपीएल में खेलने के बाद यह खिलाड़ी अब कोच की भूमिका में नजर आएगा। 

मुनाफ पटेल को लेकर किया गया ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर मुनाफ पटेल की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ओल्ड-स्कूल ग्रिट और विनिंग माइंडसेट। डीसी में वेलकम लेजेंड।’ मुनाफ पटेल हेमांग बड़ानी का साथ देंगे जो कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं। वहीं वेणुगोपाल राव इस टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं।

मुनाफ पटेल जीता था 2011 वर्ल्ड कप

41 साल के मुनाफ पटेल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। वह 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 63 मैचों में 74 विकेट लिए हैं। वह साल 2013 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले लिया बड़ा फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया। पंत टीम के साथ ऑक्शन टेबल तक पर नजर आ चुके हैं। टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अक्षर पटेल 16.5 करोड़, कुलदीप यादव 13.25 करोड़, ट्रिस्टन स्टब्स 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल 4 करोड़ में रिटेन हुए हैं। टीम 73 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।