इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 60वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) रविवार 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना करेगी। दोनों टीमों की नजरें आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर हैं। दोनों ही टीमें अभी मजबूत स्थिति में हैं। अक्षर पटेल और उनकी टीम ने सीजन की शानदार शुरुआत की।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच हारने से पहले लगातार चार गेम जीते। हालांकि, उन्होंने फिर राजस्थान रॉयल्स को हराया, लेकिन अपने पिछले 4 मुकाबलों में हार गए। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका एक मैच बारिश के कारण धुल गया। दिल्ली कैपिटल्स 6 जीत और 13 अंकों के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 5वें स्थान पर है।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction In Hindi

दूसरी ओर, शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए यह एक और यादगार सीजन है। आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस इस सीजन 8 मैच जीत चुकी है। वह 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसके नाम के आगे Q (क्वालिफाई) लगने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच से पहले यहां दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 की संभावित सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन दे गईं हैं।

Delhi Capitals Playing 11 Prediction In Hindi

दिल्ली कैपिटल्स: आईपीएल के स्थगित होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स की मुसीबत बढ़ गई है। मिचेल स्टार्क बाहर हैं। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। ट्रिस्टन स्टब्स 30 मई को अपना बैग पैक करके रवाना होंगे। उनका ध्यान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर होगा। दिल्ली कैपिटल्स को अन्य नतीजों पर निर्भर हुए बिना प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने बचे हुए सभी तीनों मैच जीतने होंगे।

मुस्तफिजुर रहमान के शनिवार रात को यूएई में बांग्लादेश के लिए पहला टी20 मैच खेलने के बाद रविवार को ही आने की संभावना है। मुस्तफिजुर के खेलने की संभावना कम होने के कारण माना जा रह है कि लीग की शुरुआत की तरह दिल्ली कैपिटल्स अपने विदेशी खिलाड़ियों के कोटे में कमी कर देगी। वह केवल 3 विदेशी खिलाड़ी ही उतार सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स जोस बटलर के खिलाफ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर निर्भर करेगी, क्योंकि इस स्पिन जोड़ी ने सभी टी20 में इंग्लैंड के बल्लेबाज को 3-3 बार आउट किया है। कुलदीप यादव का साई सुदर्शन के खिलाफ भी रिकॉर्ड ठीक है। वह साई सुदर्शन के खिलाफ भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें 20 गेंद फेंकी हैं। इस दौरान केवल 22 रन दिये और एक बार पवेलियन भी भेजा।

Gujarat Titans Playing 11 Prediction In Hindi

गुजरात टाइटंस: जोस बटलर और कगिसो रबाडा दोनों टीम में वापस आ गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पूरी लीग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ से पहले जोस बटलर के जाने के बाद के लिए तैयार रहना होगा। उनके पास तीन गेम बचे हैं। उन्हें केवल एक जीत की जरूरत है। उसके पास अपने मध्यक्रम को थोड़ा परखने का मौका है।

अगर कगिसो रबाडा प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो उनके पास फाफ डुप्लेसिस और केएल राहुल के खिलाफ अनुकूल मैचअप है। कगिसो रबाडा ने फाफ डुप्लेसिस को 5 और केएल राहुल को 3 बार आउट किया है। राशिद खान ने भी दोनों बल्लेबाजों को 3-3 बार आउट किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 बार केएल राहुल का विकेट लिया है।

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर समेत): फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी/करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मुकेश कुमार/मोहित शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर समेत): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

IPL 2025, DC vs GT Dream11 Team Playing 11 Number 1: आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1

  • कप्तान: शुभमन गिल।
  • उप कप्तान: साई सुदर्शन।
  • विकेटकीपर: जोस बटलर।
  • बल्लेबाज: केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।
  • गेंदबाज: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, गेराल्ड कोएत्जी।

IPL 2025, DC vs GT Dream11 Team Playing 11 Number 2: आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2

  • कप्तान: केएल राहुल।
  • उप कप्तान: फाफ डुप्लेसिस।
  • विकेटकीपर: केएल राहुल, जोस बटलर।
  • बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन।
  • ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।
  • गेंदबाज: टी नटराजन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।