इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों को चुनने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पैट कमिंस के कप्तान होने से विदेशी खिलाड़ियों का एक स्लॉट पहले ही बुक है। अब 3 खिलाड़ियों को चुनने में काफी माथपच्ची होगी।

8 धाकड़ विदेशी खिलाड़ी

काव्या मारन की फ्रेंचाइजी में एक से बढ़कर एक विदेशी खिलाड़ी भरे हुए हैं। टीम में ट्रेविस हेड, एडेन मार्कराम, ग्लेन फिलिप्स,हेनरिक क्लासेन,मार्को यानसेन, पैट कमिंस, वानिंदु हसरंगा और फजलहक फारूकी हैं। आठ खिलाड़ियों को चार स्लॉट में समायोजित करने का प्रयास टीम संतुलन के लिए चुनौतियां खड़ी करता है। 2024 में ट्रैविस हेड का 152 से अधिक का प्रभावशाली टी20 स्ट्राइक रेट पिछले सीजन के कप्तान एडेन मार्कराम को प्लेइंग 11 से बाहर करा सकता है।

यानसेन, फारूकी और हसरंगा में से एक को मिलेगा मौका

मार्कराम को चुनने का मतलब हेनरिक क्लासेन और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त मार्को यानसेन, फजलहक फारूकी या वानिंदु हसरंगा में से केवल एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी. नटराजन के कारण हसरंगा को बढ़त हासिल है।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव, पैट कमिंस (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, वानिंदु हसरंगा, उमरान मलिक, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), उपेन्द्र सिंह यादव, हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका), अब्दुल समद, एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), अनमोलप्रीत सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), टी. नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), जथावेध सुब्रमण्यन।