IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च यानी शुक्रवार से होगी। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा जिसमें एमएस धोनी की टीम सीएसके का सामना फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी के साथ होगा। इस सीजन की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रिमिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने अपनी कमेंट्री टीम का ऐलान कर दिया। इस बार इस प्लेटफॉर्म पर फिर से कई भाषाओं में क्रिकेट फैंस के लिए कमेंट्री की जाएगी जिसमें क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों की आवाज आप सुन पाएंगे।
हरियाणवी में कमेंट्री करेंगे सहवाग
वीरेंद्र सहवाग इस बार हरियाणवी में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो वहीं सचिन बेबी मलयालय में फैंस को कमेंट्री सुनाएंगे। यही नहीं जियो सिनेमा ने अपनी कमेंट्री पैनल में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, सुरैश रैना, जहीर खान, ब्रेट ली, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, ग्रीम स्मिथ, अजय जडेजा, रवि किशन, हनुमा विहारी जैसे क्रिकेटर्स को भी अपने साथ जोड़ा है। कमाल की बात यह है कि कमेंट्री पैनल में पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इस वक्त खेल रहे हैं। इस सीजन में पहली बार हरियाणवी भाषा में फैंस कमेंट्री का मजा ले पाएंगे।
बुमराह की वाइफ संजना गणेशन भी करेंगी कमेंट्री
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज संजना गणेसन भी इस बार अंग्रेजी में कमेंट्री करती हुई नजर आएंगी जबकि उनका साथ देने के लिए गेल, डिविलियर्स, वॉटसन, ब्रेल ली, कुंबले जैसे दिग्गज होंगे। रवि किशन एक बार फिर से भोजपुरी में कमेंट्री करेंगे जबकि जहीर खान, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा,आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिधिमा पाठक हिंदी में मैच का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। इस बार 12 भाषाओं में कमेंट्री की जाएगी हैंगआउट में विपुल गोयल, अंगद सिंह आर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, इंदर साहनी, आशीष सोलंकी, शशि धीमान, कुणाल सलूजा इनकी आवाज में फैंस को सबकुछ सुनने को मिलेगा।
आईपीएल 2024 के लिए कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट
अंग्रेजी- क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली,माइक हेसन, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिस, संजना गणेशन, सुहैल चंडोक।
हिंदी- जहीर खान, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा,आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिधिमा पाठक।
मराठी- केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, किरण मोरे, सिद्धेश लाड, प्रसन्ना संत, चैतन्य संत, कुणाल दाते।
गुजराती- अजय जडेजा, मनप्रीत जुनेजा, राकेश पटेल, भार्गव भट्ट, शेल्डन जैक्सन, अतुल बेडाडे, आरजे असीम।
भोजपुरी- रवि किशन, मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ कुमार, विशाल आदित्य सिंह, शालिनी सिंह, सुमित कुमार, आशुतोष अमन।
बंगाली- झूलन गोस्वामी, सुभोमोय दास, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार, संजीब मुखर्जी, सरदिंदु मुखर्जी, अनिंद्य सेनगुप्ता, देबी साहा।
हरियाणवी- वीरेंद्र सहवाग, मनविंदर बिसला, सोनू शर्मा, आरजे किसना, रविन कुंडू, प्रीति दहिया।
मलयालम- सचिन बेबी, रोहन प्रेम, रायफी गोमेज, सोनी चेरुवथुर, मनु कृष्णन, वीए जगदीश, एमडी निधिश, अजू जॉन थॉमस, रेनू जोसेफ, बिनॉय।
कन्नड़- एस अरविंद, अमित वर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, एचएस शरथ, भरत चिपली, सुजय शास्त्री, राघवेंद्र राज, सुमंत भट्ट, रीना डिसूजा, के श्रीनिवास मूर्ति, वी कौशिक, अंकिता अमर।
तमिल- अभिनव मुकुंद, आर श्रीधर, सुधीर श्रीनिवासन, भगवती प्रसाद, विद्युत शिवरामकृष्णन, बाबा अपराजित, बाबा इंद्रजीत, अनिरुद्ध श्रीकांत, केबी अरुण कार्तिक, समीना अनवर, अश्वथ बोबो।
तेलुगू- हनुमा विहारी, वेंकटपति राजू, अक्षत रेड्डी, आशीष रेड्डी,संदीप बावनका, कल्याण कोल्लारापु, आरजे हेमंथ, प्रत्युषा, आरजे कौशिक, सुनीता आनंद।
पंजाबी- सरनदीप सिंह, राहुल शर्मा, वीआरवी सिंह, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, चेतन शर्मा, सुनील तनेजा, गुरजीत सिंह, बलराज स्याल।
हैंगआउट- विपुल गोयल, अंगद सिंह आर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, इंदर साहनी, आशीष सोलंकी, शशि धीमान, कुणाल सलूजा।