रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में 8 में से 6 मैच हारने के बाद शानदार वापसी की। लगातार 5 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। सबकुछ सही रहा तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि, इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले दो बड़े खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम के हिस्सा खिलाड़ी स्वदेश लौटने लगे हैं। इनमें विल जैक्स और रीस टॉप्ले शामिल हैं। टॉप्ले के जाने से आरसीबी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वह कुछ ही मैच खेले हैं, लेकिन जैक्स का जाना टीम के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विल जैक्स की कमी खलेगी
विल जैक्स 8 मैच में 32.86 की औसत से 230 रन बनाए। हैं। इस दौरान 175.57 स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। जैक्स के आने से आरसीबी का टॉप ऑर्डर का संघर्ष खत्म हुआ। नंबर 3 पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 9 ओवर किए हैं और 2 विकेट लिए हैं।
जोस बटलर लौटे, ये खिलाड़ी भी लौटेंगे
राजस्थान रॉयल्स (RR) को भी बड़ा झटका लगा है। जोस बटलर भी स्वदेश लौट गए हैं। इसके अलावा लियम लिविंगस्टोन भी लौटने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन और फिल साल्ट भी इस सप्ताह भारत छोड़ देंगे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान से टी20 सीरीज खेलनी है। हेडिंग्ले में 22 मई से सीरीज खेली जाएगी।