इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन 19 दिसंबर को होना है। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI) और कैमरन ग्रीन के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) में जाने के बाद फ्रेंचाइजियों के पर्स पर असर पड़ा है। गुजरात टाइटंस (GT)और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के पास सबसे अधिक बजट है। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास काफी कम धन है। तीन टीमों के पास 20 करोड़ रुपये से कम का पर्स है।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो एमएस धोनी अगले सीजन में खेलते और कप्तानी करते दिखेंगे। टीम पिछले सीजन में चैंपियन बनी थी, ऐसे में उसने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया। अंबाती रायडू के संन्यास और बेन स्टोक्स के रिलीज होने के साथ उनके स्क्वायड में केवल छह स्पॉट खाली हैं और पर्स में 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है।

शेष राशि: 31.40 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 6 (विदेशी: 3)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद , शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: आकाश सिंह, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, ड्वेन प्रिटोरियस, काइल जैमिसन, सीसाना मगाला, सुब्रियांशु सेनापति।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था, ऐसे में टीम ने सरफराज खान समेत 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। हालांकि, टीम ने पृथ्वी शॉ औक एनरिक नॉर्खिया को रिटेन किया। टीम में ऋषभ पंत की वापसी होगी, लेकिन आईपीएल 2023 में 9वें नंबर पर रहने के बाद उसे लगभग 29 करोड़ रुपये में अच्छी टीम बनानी होगी।

शेष राशि: 28.95 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 9 (विदेशी: 4)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल, डेविड वार्नर, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ललित यादव, लुंगिसानी एनगिडी, मिशेल मार्श, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, सैयद खलील अहमद, विक्की ओस्टवाल, यश ढुल।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अमन खान, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, मनीष पांडे, मुस्तफिजुर रहमान, फिल साल्ट, प्रियम गर्ग, रिले रोसौव, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान।

गुजरात टाइटंस

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा ट्रेड से गुजरात टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये जमा हुए। टीम के पास 38 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम है। फ्रेंचाइजी अपना गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करने की कोशिश करेगी। खासकर पेस अटैक।

शेष राशि: 38.15 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 8 (विदेशी: 2)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुबमन गिल। विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, प्रदीप सांगवान, शिवम मावी, उर्विल पटेल, यश दयाल।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद भी फ्रेचाइजी ने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को अपने साथ बनाए रखा। गौतम गंभीर के सामने मजबूत टीम बनाने की चुनौती होगी।

शेष राशि: 32.70 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 12 (विदेशी: 4)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, जेसन रॉय, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: आर्या देसाई, डेविड विसे, जॉनसन चार्ल्स, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, लॉकी फर्ग्यूसन, मनदीप सिंह, एन जगदीसन, शाकिब अल हसन, शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, उमेश यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड में देवदत्त पडिक्कल को चुना। अब देखने वाली बात होगी क्या केएल राहुल 2024 के लिए मिडिल ओवर्स में खेलेंगे। ऑक्शन में टीम 14 करोड़ रुपये लेकर भी नहीं उतरेगी। टीम में 6 स्लॉट हैं।

शेष राशि: 13.15 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 6 (विदेशी: 2)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल (टी), के गौतम, केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर चरक।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अर्पित गुलेरिया, डैनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, करण शर्मा, करुण नायर, मनन वोहरा, सूर्यांश शेगड़े, स्वप्निल सिंह।

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में 18 करोड़ रुपये से कम की रकम है। टीम को 8 स्लॉट भरने हैं। इन 8 में से 4 विदेशी खिलाडियों की जगह है।

शेष राशि: 17.75 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 8 (विदेशी: 4)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: क्रिस जॉर्डन, डुआन यानसेन, रितिक शौकीन, झाय रिचर्डसन, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, राघव गोयल, रमनदीप सिंह, राइले मेरेडिथ, संदीप वारियर, ट्रिस्टन स्टब्स।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के लगभग 30 करोड़ रुपये हैं। टीम को 8 स्लॉट भरने हैं। टीम मे शाहरुख खान और मैथ्यू शॉर्ट जैसे खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है।

शेष राशि: 29.10 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 8 (विदेशी: 2)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह, अथर्व ताइदे, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, कैगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, राहुल चाहर, ऋषि धवन, सैम कुरेन, शिखर धवन, शिवम सिंह, सिकंदर रजा , विदवथ कावेरप्पा।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: बलतेज ढांडा, भानुका राजपक्षे, गुरनूर सिंह बरार, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, राज अंगद बावा, शाहरुख खान।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के पास 15 करोड़ रुपये भी नहीं है। टीम को 8 स्लॉट भरने हैं। उसने जेसन होल्डर और ओबेड मैककॉय जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। उसने लखनऊ से आवेश खान को ट्रेड किया।

शेष रकम : 14.50 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 8 (विदेशी: 3)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एडम जम्पा, अवेश खान (ट्रेड), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल राठौड़, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, संजू सैमसन, शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट , यशस्वी जयसवाल, युजवेंद्र चहल।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अब्दुल पीए, आकाश वशिष्ठ, जेसन होल्डर, जो रूट, केसी करियप्पा, केएम आसिफ, कुलदीप यादव, मुरुगन अश्विन, ओबेड मैककॉय।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कैमरन ग्रीन के आने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पर्स में 24 करोड़ रुपये से भी कम की रकम है। उसने हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड को रिलीज कर दिया है। टीम को गेंदबाजों की जरूरत है।

शेष राशि: 23.25 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 6 (विदेशी: 3)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आकाश दीप, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडागे, मयंक डागर (टी), मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, रजत पाटीदार, रीस टॉपले, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, विशक विजय कुमार, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन (टी)।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अविनाश सिंह, डेविड विली, फिन एलन, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सिद्धार्थ कौल, सोनू यादव, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ रुपये हैं और उसे केवल 6 स्पॉट भरने बैं। उसने हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

शेष राशि: 34.00 करोड़ रुपये, उपलब्ध स्लॉट: 6 (विदेशी: 3)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसन, मयंक अग्रवाल, मयंक मार्कंडेय, नितीश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सनवीर सिंह, शाहबाज अहमद (टी) ), टी नटराजन, उमरान मलिक, उपेंद्र सिंह यादव, वाशिंगटन सुंदर।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: आदिल राशिद, अकील होसेन, हैरी ब्रुक, कार्तिक त्यागी, समर्थ व्यास, विवरांत शर्मा।