IPL 2024, GT vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में बुधवार (17 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 6 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई। उसने 17.3 ओवर में केवल 89 रन बनाए। राशिद खान को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 31 रन बनाए। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इशांत शर्मा ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2, ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। खलील अहमद ने 4 ओवर में 18 और अक्षर पटले ने 17 रन देकर 1 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 16 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
दिल्ली कैपिटल्स ने 90 रन के टारगेट को 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 10 गेंद पर 20 रन छोके। शाई होप ने 10 गेंद पर 1 रन ठोके। ऋषभ पंत 11 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक पोरेल न 7 गेंद पर 15 रन बनाए। सुमीत कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हुए। संदीप वॉरियर ने 2 विकेट लिए। गुजरात के लिए स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए। दिल्ली की टीम के इस जीत के साथ 7 मैच में 6 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 7 में 3 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है।
Indian Premier League, 2024
Gujarat Titans
89 (17.3)
Delhi Capitals
92/4 (8.5)
Match Ended ( Day – Match 32 )
Delhi Capitals beat Gujarat Titans by 6 wickets
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने 90 रन के टारगेट को 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऋषभ पंत 16 और सुमीत कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत से दिल्ली का रनरेट मजबूत हुआ।
शाई होप को राशिद खान ने पवेलियन भेजा
शाई होप को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 19 रन बनाए। ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5.4 ओवर में 4 विकेट पर 67 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 23 रन चाहिए।
अभिषेक पोरेल आउट
अभिषेक पोरेल और शाई होप ने 14 गेंद पर 34 ठोककर दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया। अभिषेक पोरेल 7 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप 7 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली का स्कोर 5 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन। जीत के लिए 25 रन चाहिए। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
दिल्ली की हालत खराब
पृथ्वी शॉ को संदीप वॉरियर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन। जीत के लिए 59 रन चाहिए। अभिषेक पोरेल बगैर खाता खोले क्रीज पर नए बल्लेबाज शाई होप हैं।
स्पेंसर जॉनसन ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पवेलियन भेजा
स्पेंसर जॉनसन ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 20 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन। जीत के लिए 65 रन चाहिए। पृथ्वी शॉ 1 और नए बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक पोरेल क्रीज पर।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दिलाई
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में पृथ्वी शॉ के साथ जेक फ्रेजर-मैकगर्क ओपनिंग करने उतरे। संदीप वॉरियर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। मैकगर्क ने छक्का और चौका जड़ा। वह 4 गेंद पर 10 रन ठोककर क्रीज पर पहले ओवर में ओवर में 14 रन बने। पृथ्वी शॉ 1 रन बनाकर क्रीज पर।
राशिद खान को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा
राशिद खान को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा दिया है। उन्होंने 31 रन बनाए। गुजरात का स्कोर 17.1 ओवर में 9 विकेट पर 88 रन हो गया है। नूर अहमद 1 और स्पेंसर जॉनसन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए।
मोहित शर्मा को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा
मोहित शर्मा को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। राशिद खान 22 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 15 ओवर में 8 विकेट पर 78 रन। राशिद खान 23 रन बनाकर क्रीज पर। नूर अहमद नए बल्लेबाज हैं।
राहुल तेवतिया भी कुछ खास नहीं कर पाए
राहुल तेवतिया भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल को विकेट मिला। राशिद खान 20 रन बनाकर क्रीज पर। मोहित शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात ने 13 ओवर 7 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 2 विकेट चटका दिए
गुजरात की टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई है। ट्रिस्टन स्टब्स ने 2 विकेट चटका दिए हैं। शाहरुख खान बगैर खाता खोले और अभिनव मनोहर 8 रन बनाकर आउट। दोनों स्टंप हुए। गुजरात का स्कोर 9 ओवर में 6 विकेट पर 54 रन। राहुल तेवतिया 7 और राशिद खान 6 रन बनाकर क्रीज पर।
बैकफुट पर गुजरात
गुजरात की टीम 5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर बैकफुट पर है। डेविड मिलर को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 गेंद पर 2 रन बनाए। राहुल तेवतिया और अभिनव मनोहर क्रीज पर। गुजरात का स्कोर 5 ओवर में 4 विकेट पर 30 रन है। इशांत शर्मा ने 2 विकेट लिए हैं। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला है।
ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन आउट
गुजरात की टीम बैकफुट पर है। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋद्धिमान साहा को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। 5वें ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन रन आउट हुए। सुमित कुमार ने उन्हें बेहतरीन रन आउट किया। उन्होंने 9 गेंद पर 12 रन बनाए। डेविड मिलर का साथ देने अभिनव मनोहर आए। गुजरात का स्कोर 4.1 ओवर में 3 विकेट पर 28 रन है।
गुजरात टाइटंस की खराब शुरुआत
गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। इशांत शर्मा ने उनका विकेट झटका। तब टीम का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन था। गिल के आउट होने के बाद ऋद्धिमान साहा का साथ देने साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए।
दोनों टीमों मे बदलाव
दिल्ली की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। डेविड वॉर्नर की जगह सुमीत कुमार को मौका मिला। गुजरात की टीम में 3 बदलाव हुआ। ऋद्धिमान साहा और डेविड मिलर की वापसी हुई।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, लिजाड विलियम्स, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव)
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर। (इम्पैक्ट प्लेयर: शरथ बीआर, मानव सुथार, शाहरुख खान, साई किशोर और नालकंडे)
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, झाए रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, यश ढुल, मिचेल मार्श, लिजाद विलियम्स, रिकी भुई, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरत बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुतार, केन विलियमसन, जयंत यादव, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।