KKR vs PBKS, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings: आईपीएल 2024 में 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हारकर कीर्तिमान रच दिया। पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। कोलकाता के ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने 37 गेंद 75 रन बनाए। सुनील नरेन ने 32 गेंद पर 71 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर। आंद्रे रसेल ने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 28 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए।पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। राहुल चाहर ने 4 ओवर में 33, हर्षल पटेल ने 3 ओवर में 48 और सैम करन ने 4 ओवर में 60 रन देकर 1-1 विकेट लिए। जाब ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 262 रन बना लिए। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 108 रन बनाए। शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 68 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। रिले रोसौव ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 24 रन देकर 1 विकेट लिए। कोलकाता की टीम 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम अंक तालिका मे 8वें नंबर पर पहुंच गई। वह 9 में से 3 मैच जीती है।
Indian Premier League, 2024
Kolkata Knight Riders
261/6 (20.0)
Punjab Kings
262/2 (18.4)
Match Ended ( Day – Match 42 )
Punjab Kings beat Kolkata Knight Riders by 8 wickets
KKR vs PBKS: ईडन गार्डन में कोलकाता और पंजाब किंग्स की जंग
आईपीएल 2024 में 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हारकर कीर्तिमान रच दिया। पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। पंजाब ने 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 262 रन बना लिए। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 108 रन बनाए। शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 68 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। रिले रोसौव ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 24 रन देकर 1 विकेट लिए। कोलकाता की टीम 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम अंक तालिका मे 8वें नंबर पर पहुंच गई। वह 9 में से 3 मैच जीती है।
पंजाब किंग्स इतिहास रचने के करीब है। टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 253 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 2 ओवर में 9 रन चाहिए। शशांक सिंह 60 और जॉनी बेयरस्टो 47 गेंद पर 107 रन बनाकर क्रीज पर।
जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से शतक ठोका। पंजाब ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह 15 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 61 रन चाहिए। शशांक सिंह 19 और जॉनी बेयरस्टो 97 रन बनाकर क्रीज पर।
रिले रोसौव को सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर शशांक सिंह क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 84 रन चाहिए।
पंजाब ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 112 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 33 गेंद पर 73 और रिले रोसौव 19 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 154 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 21 गेंद पर 44 और रिले रौसोव 7 रन बनाकर क्रीज पर।
प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद पर 54 रन बनाकर रन आउट। जॉनी बेयरस्टो 36 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 169 रन चाहिए।
प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंद पर 53 रन ठोक दिए। पंजाब का स्कोर 4.2 ओवर में बगौर विकेट के 67 रन। जीत के लिए 94 गेंद पर 195 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 11 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। राहुल चाहर ने 4 ओवर में 33, हर्षल पटेल ने 3 ओवर में 48 और सैम करन ने 4 ओवर में 60 रन देकर 1-1 विकेट लिए। पंजाब के खिलाफ इस सीजन पहली बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना।
20वें ओवर में पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाया। अगली गेंद पर हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर रन आउट हुए। उन्होंने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने 37 गेंद 75 रन बनाए। सुनील नरेन ने 32 गेंद पर 71 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर । आंद्रे रसेल ने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 28 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 गेंद पर 28 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर रिंकू सिंह आए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 246 रन। वेंकटेश अय्यर 37 रन बनाकर क्रीज पर।
आंद्रे रसेल को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 15.3 ओर में 3 विकेट पर 203 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर 22 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं।
फिलिप साल्ट को सैम करन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 75 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 163 रन। वेंकटेश अय्यर 9 और नए बल्लेबाज के तौर पर आंद्रे रसेल क्रीज पर।
सुनील नरेन को राहुल चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। फिल साल्ट 31 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
सुनील नरेन के बाद फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ा। वह 27 गेंद पर 52 और सुनील नरेन 27 गेंद पर 60 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर बगैर विकेट के 118 रन।
सुनील नरेन ने 23 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। कोलकाता का स्कोर 7.3 ओवर में बगैर विकेट के 93 रन। नरेन 52 और फिल साल्ट 22 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर।
फिल साल्ट और सुनील नरेन ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की। 6 ओवर में 76 रन बने। कोलकाता ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 83 रन बना लिए हैं। सुनील नरने 20 हगेंद पर 44 और साल्ट 22 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 38 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल के ओवर में 18 रन बने। सुनील नरेन 17 और फिलिप साल्ट 18 रन बनाकर क्रीज पर।
तीसरे ओवर में हर्षल पटेल ने 18 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर फिल सॉल्ट ने छक्का लगाया। वहीं चौथी गेंद पर मिड ऑन पर चौका जमाया। अगली ही गेंद पर उन्होंने मिड विकेट पर छक्का जड़ दिया।
अर्शदीप सिंह ने दूसरा ओवर डाला और 13 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर सुनील नरेन ने छक्का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर नरेन ने फुल टॉस गेंद पर चौका लगाया।
सैम करन ने पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने सात रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन ने कवर पॉइंट पर चौका लगाया।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), राइली रोसू, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
आज भी पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन कप्तानी करने उतरे। करन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
करन ने कहा, 'मैं पहले गेंदबाजी करूंगा। हमने घर पर चार मैच खेले लेकिन जीत नहीं पाए। हमें पता है अब हमें क्या करना है।'
केकेआर और पंजाब की टीम मैदान पर पहुंच चुकी हैं। अब से कुछ देर बाद टॉस होगा।
मिचेल स्टार्क 11 . 48 की इकॉनॉमी रेट से रन लुटा रहे हैं और उन्हें छह ही विकेट मिल सके हैं। उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा गया था और अब उन पर इस रकम के साथ न्याय करने का दबाव होगा। हालांकि उनका खेलना तय नहीं है।
ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। इसे पटरा पिच भी कहा जा सकता है। आईपीएल 2024 में यह बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग रहा है। टीम ने हर मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए। इस पिच पर कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं कहा जा सकता।
कोलकाता इस समय बहुत ज्यादा गर्मी है। शहर के लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। Accuweather.com के मुताबिक, 26 अप्रैल को कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच की शुरुआत में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।