मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपने परिवार के काफी करीब है। जन्मदिन हो या कोई त्योहार वह हर अहम मौके पर अपने परिवार के साथ ही नजर आते हैं। उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक भी हार्दिक पंड्या को चीयर करने हर मैच में पहुंचती थीं। चाहे हार्दिक आईपीएल में खेल रहे हो या फिर टीम इंडिया की जर्सी में हो, नतासा हर बार स्टैंड्स में नजर आती थीं। हालांकि इस बार स्थिति ऐसी नहीं है।

स्टेडियम में नजर नहीं आई हैं नतासा

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बन चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम पांच मैच खेल चुकी हैं। नतासा किसी भी मैच के दौरान स्टेडियम में नजर नहीं आई। न ही उन्होंने स्टेडियम की कोई स्टोरी या वीडियो शेयर किया। नतासा मुंबई में ही रहती है। मुंबई इंडियंस ने मुंबई में तीन मैच खेले हैं। मुंबई में होते हुए भी नताशा स्टेडियम नहीं पहुंचीं। उन्होंने हार्दिक के साथ 14 फरवरी के बाद से कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है।

हार्दिक के लिए हो रही है हूटिंग

हार्दिक पंड्या के लिए यह आईपीएल बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्हें विरोधियों के साथ-साथ अपने फैंस का भी सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से कई फैंस नाराज है। यही कारण है कि हर मैच में हार्दिक को लेकर हूटिंग की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से हार्दिक की पत्नी नतासा स्टेडियम में नहीं आ रही है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को जब दूसरे मैच में हार मिली उसके बाद नतासा को इंस्टाग्राम पर काफी ट्रोल किया गया था। उनकी तस्वीरें के नीचे हार्दिक पंड्या को लेकर भद्दे कमेंट किए गए थे।