दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बाकी मैचों के लिए चोटिल मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब को इस 6.5 करोड़ के ऑलराउंडर की जगह लेंगे। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में दिल्ली से जुड़े नैब पर का आईपीएल में पहला कार्यकाल होगा।

KKR vs PBKS IPL 2024 Match Live Cricket Score Streaming: Watch Here

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर होने से पहले मार्श ने दिल्ली के लिए चार मैच खेले। मार्श सीए के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करने के लिए 12 अप्रैल को भारत से पर्थ वापस गए थे। दस दिन बाद डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में खुलासा किया कि मार्श भारत नहीं लौट पाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान करते दिख सकते हैं।

मिचेल मार्श पिछले साल भी बीच में ही लौट गए थे

मिचेल मार्श ने जो चार मैच खेले, उनमें उन्होंने तीन पारियों में 23 के उच्च स्कोर के साथ 61 रन बनाए और 8 ओवर में 12.87 की इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ एक विकेट लिए। यह लगातार दूसरा सीजन है जब डीसी ने बीच में ही मार्श की सेवाएं खो दी हैं। उन्होंने 2023 में केवल 9 मैच खेले। मार्श पूरे करियर चोट से परेशान रहे हैं।

गुलबदीन नैब का प्रदर्शन

गुलबदीन नैब ने अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं और अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की है। नायब ने इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्रमशः इंदौर और बेंगलुरु में दो अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया था। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में नौ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उन्हें आगे मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ना है।