Suryakumar Yadav first IPL century: मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 10 साल और 134 मैचों के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला शतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने यह उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ हासिल की साथ ही इस सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।
यह उनके आईपीएल क्रिकेट करियर का 135वां मैच था जिसमें उन्होंने शतक लगाया। उनकी शतकीय पारी के दम पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर जड़ा अपना पहला शतक
सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर अपना शतक पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 49 गेंदों पर 6 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली साथ ही ये उनका आईपीएल क्रिकेट करियर का बेस्ट स्कोर भी रहा। सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में आईपीएल में खेलना शुरू किया था और वो 2013 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन 2014 के बाद से वो लगातार इस लीग में खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार ने खेली गुजरात के खिलाफ मुंबई की तरफ से सबसे बड़ी पारी
गुजरात के खिलाफ आईपीएल में मुंबई की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार पहले नंबर पर आ गए और उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुजरात के खिलाफ इससे पहले रुतुराज ने अहमदाबाद में इसी सीजन में 92 रन की पारी खेली थी, लेकिन अब नाबाद 103 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर आ गए।
गुजरात के खिलाफ मुंबई की तरफ से आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
103*रन – सूर्यकुमार यादव (एमआई), मुंबई, 2023
92 रन – रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके), अहमदाबाद, 2023
89 रन – जोस बटलर (आरआर), कोलकाता, 2022
83 रन- वेंकटेश अय्यर (केकेआर), अहमदाबाद, 2023
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस टीम की तरफ से आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम पर दर्ज है जिन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी जबकि नाबाद 109 रन की पारी के साथ रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं नाबाद 103 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
एमआई के लिए आईपीएल में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर
114* रन – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, मुंबई, 2008
109* रन – रोहित शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012
103* रन – सूर्यकुमार यादव बनाम जीटी, मुंबई, 2023
100* रन – सचिन तेंदुलकर बनाम केटीके, मुंबई, 2011
100* रन – लेंडल सिमंस बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2014
आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने इस लीग में अब तक मुंबई के लिए 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 190.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 479 रन बनाए हैं। उन्होंने इन मैचों में एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं साथ ही 52 चौके और 24 छक्के जड़े हैं। गुजरात के खिलाफ जब सूर्यकुमार ने शतक लगाया तब वानखेड़े स्टेडियम में उनका पूरा परिवार मौजूद था।
| IPL Teams 2023 |
| IPL 2023 Schedule |
| IPL Points Table |
| IPL Stats |
