राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का मैच काफी नाटकीय अंदाज में खत्म हुआ। राजस्थान की टीम 120वीं गेंद तक जीत रही राजस्थान की टीम संदीप शर्मा के लक्ष्मण रेखा लांघने (नो बॉल) के कारण 121वीं गेंद पर हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फीनिशर महेंद्र सिंह धोनी को मैच फिनिश करने रोकने वाले संदीप शर्मा ने बड़ी गलती कर दी। अब्दुल समद ने फ्री हिट पर छक्का जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से जीत दिलाई।

मैच की आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की गेंद की और अब्दुल समद लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए। संदीप समेत राजस्थान के अन्य खिलाड़ी 4 रन से जीत का जश्न मना रहे थे। हालांकि, रॉयल्स के खिलाड़ियों का जश्न ज्यादा देर तक नहीं चला। हूटर बजा और अंपायर ने नो बॉल का दे दिया दिया। फ्री हिट पर समद ने बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का लगाकर धमाकेदार अंदाज में नेल बाइटिंग थ्रिलर को खत्म किया। पूरे मैच में सिर्फ एक नो बॉल हुई। इस गेंद से मैच का परिणाम बदल गया।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। क्रीज पर अब्दुल समद और मार्को यानसेन थे। गेंद चेपक में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के खिलाफ 21 रन डिफेंड करने वाले संदीप शर्मा के हाथों में थी। उन्होंने इस ओवर से पहले 3 ओवर में 29 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं लिया था। उन्होंने राउंद द विकेट गेंदबाजी शुरू की। समद स्ट्राइक पर थे।

फ्री हिट और बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का

20 वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल समद ने 2 बनाए। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। जो रूट ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर बेहतरीन प्रयास किया, लेकिन छक्का नहीं रोक पाए। संदीप ने अगली गेंद यॉर्कर की और 2 रन बने। चौथी गेंद लो फुलटॉस रही और 1 रन आया। पांचवीं गेंद यॉर्कर रही और 1 रन आया। आथिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे। छठी गेंद को समद न हवे में खेला और लॉन्ग ऑफ पर कैच हुए। फ्री हिट को उन्होंने बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का मारकर हैदराबाद को जीत दिला दी।